फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump writes on twitter Sundar Pichai is President of Google

अब डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई की पदवी बताई गलत, फिर उड़ा मजाक

Thu, 28 Mar 2019 10:13 PM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 28 Mar 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump writes on twitter Sundar Pichai is President of Google
सुंदर पिचाई, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी गलत जानकारी की वजह से एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। ट्रंप का सुंदर पिचाई को लेकर किए गए ट्वीट की वजह से मजाक बनाया जा रहा है। दरअसल ट्रंप ने सुंदर पिचाई से मुलाकात के बाद ट्वीट किया। इसमें ट्रंप ने पिचाई को गूगल का प्रेसीडेंट बता दिया। जबकि पिचाई गूगल में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के तौर पर काम करते हैं। यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने ऐसी गलती की है। 
विज्ञापन

 
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया, ''अभी गूगल के प्रेसीडेंट सुंदर पिचाई से मुलाकात हुई। वह बढ़िया काम कर रहे हैं। पूरी तरह से अमेरिकी सेना को समर्पित हैं न कि चीनी सेना को।'' 
विज्ञापन

 


 

ट्रंप से मिलने पहुंचे थे पिचाई

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे थे। ट्रंप ने सुंदर पिचाई से मुलाकात के बाद कहा कि गूगल अमेरिकी सेना के प्रति पूरी तरह से समर्पित है। हालांकि इससे पहले ट्रंप ने गूगल पर चीन और उसकी सेना की मदद करने का आरोप लगाया था। ट्रंप ने इसी महीने कहा था कि गूगल अमेरिका की नहीं बल्कि चीन और उसकी सेना की मदद कर रहा है। 
 
पिचाई से व्हाइट हाउस में मुलाकात के बाद ट्रंप ने बुधवार को कहा कि पिचाई के साथ बैठक काफी अच्छी रही। पिचाई ने दृढ़तापूर्वक कहा कि वह चीन की सेना के नहीं बल्कि अमेरिकी सेना के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पिचाई के साथ राजनीतिक निष्पक्षता और विभिन्न चीजों पर चर्चा की, जिनमें गूगल देश के लिए कुछ कर सकता है। बैठक बहुत अच्छी तरह से सम्पन्न हुई। पिचाई की ओर से बैठक को लेकर फिलहाल कोई ट्वीट नहीं किया गया है। 

हालांकि, गूगल के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी राष्ट्रपति के साथ हुई फलदायी बातचीत को लेकर खुश है। उन्होंने कहा कि हम उभरती हुई प्रौद्योगिकियों की वृद्धि और अमेरिकी सरकार के साथ काम करने की हमारी प्रतिबद्धता को लेकर राष्ट्रपति के साथ फलदायी बातचीत से प्रसन्न हैं। 

अक्सर लोगों के नाम भूल जाते हैं ट्रंप

Donald Trump writes on twitter Sundar Pichai is President of Google
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूं तो सार्वजनिक बयानबाजी के वक्त अक्सर कई लोगों का नाम भूल चुके हैं। 
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                10 बार नाम भूल चुके हैं ट्रंप 
ट्रंप मार्च की शुरुआत में व्हाइट हाउस में अमेरिकन वर्कफोर्स पॉलिसी एडवाइजरी बोर्ड की एक बैठक में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एप्पल के सीईओ टिम कुक का नाम भूल गए और उन्हें टिम एप्पल कह दिया। 

यह पहला मौका नहीं था जब अमेरिकी राष्ट्रपति अपने संबोधन में किसी मशहूर शख्स का गलत नाम लिया हो। इसी साल जनवरी में उन्होंने अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को जेफ बोजो कहा।

इससे पहले पिछले साल मार्च में रक्षा उपकरण बनाने वाली कंपनी लॉकहीड मॉर्टिन की सीईओ मार्लिन ह्यूमन को मार्लिन लॉकहीड कह दिया था। 

पिछले साल अप्रैल में डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के पूर्व प्रमुख डेबी वेसरमैन शुल्ट्ज को ट्विटर पर वेंडी वेसरमैन शुल्ट्ज कह दिया था। बाद में उन्होंने ट्वीट को हटाकर सही नाम लिखा था। लेकिन, तब तक सोशल मीडिया पर ट्रंप इस गलती के लिए ट्रोल हो चुके थे। 

शुल्ट्ज के साथ ट्रंप का ज्यादा पाला नहीं पड़ा था इसलिए मुमकिन था कि वे उनका नाम भूल जाएं। लेकिन वे अपने सहयोगी रहे पूर्व हाउस स्पीकर पॉल रेयान का नाम भी याद नहीं रख पाए थे। रेयान के होम टाउन में हुए एक इवेंट में ट्रंप ने उन्हें बार-बार रॉन रेयान के नाम से पुकारा। 

रिपब्लिकन लीडर केविन मैकार्थी के साथ भी ट्रंप ने ऐसा ही किया। यह घटना इसी साल जनवरी की है। ट्रंप ने उन्हें केविन की जगह स्टीव कह दिया। 

लोवा कम्युनिटी कॉलेज में उन्होंने रिपब्लिकन नेता रॉड ब्लम को मैट ब्लम कह दिया।

इसी तरह उन्होंने एक अन्य रिपब्लिकन नेता ल्यूक मेसर को माइक मेसर कह दिया। 

ट्रंप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन को माइकल बोल्टन कह चुके हैं। 

राष्ट्रपति बनने से कई साल पहले 2011 में उन्होंने टेक्सास के तत्कालीन गवर्नर रिक पैरी को जिम पैरी कहा था। 

फिर भी ट्रंप याददाश्त का भरते हैं दम

भले ही ट्रंप अक्सर लोगों के नाम भूल जाते हों, लेकिन वे यह मानने को तैयार नहीं हैं कि उनकी याददाश्त कमजोर है। साल 2017 में उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि उनकी जितनी शानदार याददाश्त है वैसी इतिहास में बहुत कम लोगों की रही है। इतने मौके पर गलत नाम लेने के बाद भी ट्रंप अपनी याददाश्त की तारीफ करने से नहीं चूकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed