फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk Acquired Twitter: How free will the bird of Twitter be after Musk's hand, what will happen next?

Elon Musk Acquired Twitter: मस्क के हाथ में जाने के बाद कितनी आजाद होगी ट्विटर की चिड़िया, आगे क्या-क्या होगा?

Fri, 28 Oct 2022 02:03 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 28 Oct 2022 02:03 PM IST
सार

मस्क ने ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पराग अग्रवाल,  मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नेड सेगल, लीगल टीम की प्रमुख विजया गाड्डे समेत कुछ अन्य अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब सवाल उठ रहा है कि एलन मस्क ट्विटर के मालिक बनने से क्या-क्या बदलाव होगा? ट्विटर की चिड़िया कितनी आजाद होगी? अब तक क्या-क्या हुआ? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
Elon Musk Acquired Twitter: How free will the bird of Twitter be after Musk's hand, what will happen next?
एलन मस्क ने ट्विटर खरीद लिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर अब विश्व के सबसे अमीर हस्ती एलन मस्क का हो गया है। मस्क ने इसकी कमान संभाल ली है। गुरुवार को वह हाथों में 'सिंक' लेकर ट्विटर के मुख्यालय पहुंचे। इसके एक दिन बाद ही मस्क ने ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पराग अग्रवाल,  मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नेड सेगल, लीगल टीम की प्रमुख विजया गाड्डे समेत कुछ अन्य अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके कयास काफी पहले से लगाए जा रहे थे। 
विज्ञापन


इन सबके बीच सवाल उठ रहा है कि एलन मस्क ट्विटर के मालिक बनने से क्या-क्या बदलाव होगा? ट्विटर की चिड़िया कितनी आजाद होगी? अब तक क्या-क्या हुआ? आइए जानते हैं... 
विज्ञापन

 

पहले जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?
एलन मस्क ने इस साल 13 अप्रैल को ट्विटर के अधिग्रहण का एलान किया था। उन्होंने 54.2 डॉलर प्रति शेयर की दर से 44 अरब डॉलर में इस करार का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, बाद में करार में रुकावट आ गई। एलन मस्क ने कहा कि ट्विटर पर बड़ी संख्या में फर्जी अकाउंट हैं। कंपनी को वह तभी खरीदेंगे जब ट्विटर पूरी और सही जानकारी देगा। इसकी वजह से ट्विटर व उनके बीच अनबन हुई और उन्होंने नौ जुलाई को इस करार से पीछे हटने का एलान कर दिया। 

इसके बाद ट्विटर ने मस्क के खिलाफ अमेरिकी कोर्ट में केस दायर किया। इस पर डेलावेयर की कोर्ट ने 28 अक्तूबर तक ट्विटर की डील पूरी करने का आदेश दिया। बुधवार को अचानक मस्क ट्विटर के दफ्तर सिंक लेकर पहुंचे। फिर खबर आई कि मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया है। 

ट्विटर का मालिक बनते ही मस्क ने सबसे पहले ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पराग अग्रवाल, मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नेड सेगल, लीगल टीम की प्रमुख विजया गाड्डे समेत कई अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। मस्क ने अपने ट्विटर के बायो में भी 'चीफ ट्विट' का जिक्र कर दिया। 
 

शेयरों में खरीद-फरोख्त भी हुई बंद 
एलन मस्क के मालिक बनते ही ट्विटर ने अपने शेयरों की खरीद-फरोक्त को सस्पेंड कर दिया। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को कंपनी के शेयरों की खरीद फरोख्त सस्पेंड रहेगी। विश्लेषकों का कहना है कि एलन मस्क ट्विटर के लिए जो दाम चुका रहे हैं वो बहुत अधिक है क्योंकि कंपनी के स्टॉक्स में भारी गिरावट देखी गई है। यही नहीं, पिछले महीनों में ट्विटर कुछ खास नए यूजर्स भी नहीं जोड़ पाया है। इससे भी कंपनी घाटे में चल रही है। 
 
विज्ञापन

अब क्या-क्या बदलाव करेंगे मस्क?
इसे समझने के लिए हमने टेक्नोलॉजी और बिजनेस की समझ रखने वाले रोहित भार्गव से बात की। रोहित कहते हैं, 'मस्क ने जब ट्विटर से समझौतों पर ब्रेक लगाया था, तब उन्होंने कई बिंदुओं पर खुलकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि वह स्पैम अकाउंट्स को हटाना चाहते हैं और सही लोगों को ट्विटर से जोड़ना चाहते हैं। अब जब वह खुद इसके मालिक बन चुके हैं तो इन प्लानिंग पर ही वह काम करेंगे। उम्मीद है कि बड़ी संख्या में स्पैम यूजर्स की संख्या घट जाएगी। जिससे लोगों के फॉलोअर्स भी कम हो जाएंगे।'

रोहित आगे कहते हैं, 'एलन मस्क खुद फ्री स्पीच को सपोर्ट करते हैं और अब तक उन्होंने ट्विटर की मॉडरेशन पॉलिसी की खूब आलोचना की है। अमेरिका के साथ-साथ पूरी दुनिया के दक्षिणपंथी यूजर्स दावा करते रहे हैं कि ट्विटर उनकी आवाज को लगातार दबाता रहा है। यहां तक की अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अकाउंट पर भी बैन लगा दिया गया है। तब ट्विटर के इस फैसले को मस्क ने बेवकूफाना बताया था। उन्होंने कहा था कि जब वह कमान संभालेंगे तो ट्विटर के इस फैसले को बदल देंगे।'
 

क्या कर्मचारियों की नौकरी भी जाएगी? 
ट्विटर डील के वक्त ही खबर आने लगी थी कि एलन मस्क के आते ही बड़ी संख्या में कर्मचारियों को कंपनी से निकाल दिया जाएगा। करीब 75% नौकरियों के खत्म होने की बात कही गई थी। हालांकि, कुछ दिन पहले एलन मस्क ने स्टाफ मीटिंग में इन खबरों का खंडन कर दिया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने स्टाफ मीटिंग में नौकरियों के खत्म करने की बात को बेकार बताया। इस बैठक में उन्होंने ट्विटर को नए मुकाम तक ले जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed