{"_id":"5d5da4a18ebc3e6ca7469e48","slug":"global-recession-trump-admitted-his-policies-with-china-would-add-to-the-suffering-in-the-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्विक मंदी: ट्रंप ने माना, चीन के साथ उनकी नीतियां अमेरिका में कष्ट बढ़ाएंगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वैश्विक मंदी: ट्रंप ने माना, चीन के साथ उनकी नीतियां अमेरिका में कष्ट बढ़ाएंगी
Thu, 22 Aug 2019 01:38 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 22 Aug 2019 01:38 AM IST
सार
- चीन पर थोपे गए कुछ शुल्क वापस लेने पर विचार
- पेरोल कर कटौती के लिए श्वेत पत्र मसौदा तैयार
- कर्मचारियों का टेक-होम वेतन बढ़ाने की भी तैयारी
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार यह स्वीकार किया है कि उनकी आक्रामक व्यापार नीतियों से अमेरिकियों को भी कुछ समय के लिए आर्थिक मोर्चे पर कष्ट हो सकता है। हालांकि दीर्घकालिक लाभ के लिए उन्होंने अपने उठाए गए कदमों को जरूरी बताया। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ में प्रकाशित खबर को पुष्ट करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें मंदी का डर नहीं है लेकिन विकास के लिए वे नए कर कटौती पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि क्या चीन के साथ उनका व्यापार युद्ध देश को मंदी की स्थिति में आ सकता है, ट्रंप ने इस विचार को ‘अप्रासंगिक’ बताया और कहा कि ‘चीन को घेरना’ अनिवार्य था। यह हमारे देश में कुछ समय के लिए बुरा है, लेकिन बाद में अच्छा साबित होगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने संकेत दिया कि उनके पास अमेरिकी निर्माताओं, वित्तीय बाजारों और अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए नए टैरिफ लागू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। ट्रंप बार-बार जोर देते रहे कि हम मंदी से बहुत दूर हैं।
विज्ञापन
पेरोल कर कटौती को भी स्वीकारा
उन्होंने कहा कि वास्तव में अगर फेडरल रिजर्व अपना काम करेगा, तो मुझे लगता है कि अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि वे वह एक अस्थायी पेरोल कर कटौती और संघीय करों को मुद्रास्फीति पर अनुक्रमित करने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निवेश पर किया गया मुनाफा भी तेज विकास को प्रोत्साहित करने के लिए बनाया गया है।