Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Helicopter that crashed in Florida pilot's death and left two people injured flying extremely low NTSB says

फ्लोरिडा हेलिकॉप्टर हादसा: बेहतर तस्वीर के लिए कम ऊंचाई पर भरी उड़ान, पानी से टकराए ब्लेड; रिपोर्ट में खुलासा

Thu, 19 Nov 2026 07:45 AM IST
अमन मौर्या पीटीआई, मियामी
पीटीआई, मियामी Published by: अमन मौर्या Updated Thu, 19 Nov 2026 07:45 AM IST
सार

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने फ्लोरिडा के बिस्केन खाड़ी में हुए हेलिकॉप्टर हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। कम ऊंचाई पर मुड़ते समय रोटर ब्लेड पानी से टकरा गया। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Helicopter that crashed in Florida pilot's death and left two people injured flying extremely low NTSB says
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के फ्लोरिडा में बिस्केन खाड़ी में इस महीने की शुरुआत में दुर्घटनाग्रस्त हुए एक हेलिकॉप्टर को लेकर राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने बुधवार को प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के मुताबिक, हेलिकॉप्टर बेहद कम ऊंचाई पर उड़ रहा था। एक मोड़ के दौरान उसके रोटर ब्लेड पानी से टकरा गए, जिससे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई, जबकि हेलिकॉप्टर में सवार एक फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मियामी-डेड शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, रॉबिन्सन आर44 II हेलिकॉप्टर चार नवंबर को की बिस्केन के पास बिल बैग्स स्टेट पार्क के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। हेलिकॉप्टर समुद्र में आयोजित एक पावरबोटिंग कार्यक्रम की वीडियो और तस्वीरें बनाने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन


रिपोर्ट में क्या खुलासा?
राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, हेलिकॉप्टर पानी की सतह के बेहद करीब रहकर कई बार मोड़ ले रहा था। तस्वीरें और वीडियो बनाने में आसानी के लिए हेलिकॉप्टर के कुछ दरवाजे भी हटा दिए गए थे। इसी दौरान एक मोड़ लेते समय उसके रोटर ब्लेड पानी से टकरा गए और हेलिकॉप्टर नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, फोटोग्राफर ने जांचकर्ताओं को बताया कि हेलिकॉप्टर एक नाव के दाईं ओर बेहद कम ऊंचाई पर उसके समानांतर उड़ रहा था। इसके बाद वह मुड़ा और नाव से आगे निकल गया, ताकि नाव के नीचे से गुजरते समय बेहतर तस्वीर ली जा सके। इसी दौरान वीडियोग्राफर ने हेलिकॉप्टर के रोटर ब्लेड को पानी से टकराते हुए देखा।

वीडियो में पानी के अंदर उल्टा दिखा हेलीकॉप्टर
हादसे के बाद टेलीविजन पर प्रसारित वीडियो में हेलिकॉप्टर पानी के अंदर उल्टा पड़ा दिखाई दिया। उसके लैंडिंग स्किड्स के निचले हिस्से में दो पीले रंग के फ्लोट लगे हुए थे। ये आपातकालीन फ्लोट पानी में हेलिकॉप्टर की लैंडिंग होने पर उसे तैरते रहने में मदद करने के लिए बनाए जाते हैं।


मियामी-डेड काउंटी की शेरिफ रोजी कोर्डेरो-स्टुट्ज ने बताया कि आसपास मौजूद नावों पर सवार लोगों ने हादसे के बाद मदद के लिए आपातकालीन कॉल की। एक व्यक्ति ने भी पीड़ितों में से एक की मदद करने की कोशिश की। हादसे की सूचना मिलने पर कई स्थानीय एजेंसियों के बचाव दल मौके पर पहुंचे। अमेरिकी तटरक्षक बल (यूएस कोस्ट गार्ड) और अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन) के कर्मियों ने भी बचाव अभियान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed