सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hurricane Ian most powerful storms ever to strike US mainland, floods and power crisis in Florida

Hurricane Ian: अमेरिका में 'इयान' का कहर, सड़कें जलमग्न, अस्पताल की छत उड़ी, फ्लोरिडा में बाढ़ और बिजली संकट

न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, सेंट पीटर्सबर्ग/पुंटा गोर्डा। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 30 Sep 2022 02:22 AM IST
विज्ञापन
सार

फ्लोरिडा प्रांत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर श्रेणी-4 के इस विनाशकारी तूफान के चलते सड़कें जलमग्न हैं और प्रायद्वीप में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जॉर्जिया व दक्षिण कैरोलिना में हालात खराब हैं। इससे फोर्ट मायर्स शहर सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। यहां खतरा देखते हुए 8.5 लाख घरों की बिजली आपूर्ति रोक दी गई है। करीब 20 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। 

Hurricane Ian most powerful storms ever to strike US mainland, floods and power crisis in Florida
फ्लोरिडा में इयान का कहर। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार
Follow Us

चक्रवाती तूफान ‘इयान’ ने अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में बाढ़ और बिजली संकट पैदा कर दिया है। स्टौक द्वीप के पास 2 से 7 मीटर ऊंची तेज लहरों में एक नाव डूबने से 23 लोग लापता हैं। फ्लोरिडा का एक अस्पताल जलमग्न है व चौथे तल पर मौजूद आईसीयू की छत उड़ गई है। 240 किमी प्रति घंटे की गति से तूफान फ्लोरिडा तट से टकराया। तभी से मूसलाधार बारिश जारी है। कई क्षेत्रों में बाढ़ की आपात स्थिति पैदा हो गई है।

विज्ञापन
loader
Trending Videos


पोर्ट शार्लट स्थित एचसीए फ्लोरिडा फॉसेट अस्पताल की डॉक्टर बरजिट बोडाइन में बताया कि तूफान खतरनाक होता है लेकिन यह अंदाजा नहीं था कि इससे आईसीयू की छत ही उड़ जाएगी। हालात बेहद नाजुक हैं। प्रांत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर श्रेणी-4 के इस विनाशकारी तूफान के चलते सड़कें जलमग्न हैं और प्रायद्वीप में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जॉर्जिया व दक्षिण कैरोलिना में हालात खराब हैं। इससे फोर्ट मायर्स शहर सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। यहां खतरा देखते हुए 8.5 लाख घरों की बिजली आपूर्ति रोक दी गई है। करीब 20 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर दिखी शार्क, पेड़-खंभे धराशायी
सोशल मीडिया पर इयान तूफान से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में सड़कों पर बारिश और बाढ़ के बीच तटीय शहर में शार्क भी दिखाई दी। एक अन्य वीडियो में जिम कैंटोर नामक एक रिपोर्टर लड़खड़ाते हुए दिख रहा है। वह कह रहा है, मैं खड़ा नहीं हो पा रहा हूं, हवा बहुत तेज है। उसे एक खंभा पकड़कर खड़ा होना पड़ा। कई जगह पेड़ और खंभे धराशायी हो गए हैं जबकि अधिकांश इमारतों में बाढ़ का पानी अंदर घुस आया है।

500 साल की सबसे भीषण तबाही बताई गवर्नर ने

  • बिजली की लाइनों में चिंगारियां उठने के बाद आग लगने से फोर्ट मायर्स इलाके में काले धुएं के बादल उठते दिखाई दिए।
  • प्रभावित इलाकों में तेजी से आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे भीषण आपदा घोषित किया।
  • विशेषज्ञों का अनुमान है कि आपदा से 260 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ।
  • तूफान के दौरान इलाके में 250 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
  • बाढ़ के पानी में शार्क तैरती दिखीं।
  • नेपल्स में 10 करोड़ की मैकलॉरेन पी-1 कार गैराज से निकलकर बाढ़ में बह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed