फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India, France to boost cooperation in critical minerals, economic sovereignty

India-France: भारत-फ्रांस के बीच आर्थिक व कूटनीतिक संवाद, सहयोग को मिलेगी नई दिशा; किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

Fri, 03 Jul 2026 11:20 PM IST
निर्मल कांत आईएएनएस,पेरिस/नई दिल्ली।
आईएएनएस,पेरिस/नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 03 Jul 2026 11:20 PM IST
सार

भारत और फ्रांस ने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण खनिज, निवेश, सुरक्षा नीति और उद्योग जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। दोनों देशों ने वैश्विक मंचों पर तालमेल बढ़ाने और भविष्य की परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
India, France to boost cooperation in critical minerals, economic sovereignty
निर्मला सीतारमण, रोलैंड लेक्योर - फोटो : एक्स/निर्मला सीतारमण

विस्तार

भारत और फ्रांस ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण खनिज, आर्थिक संप्रभुता और सुरक्षा नीतियों में आपसी सहयोग बढ़ाने के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की। दोनों देशों ने उद्योगों के बीच संबंध और मजबूत करने पर भी विचार किया।
विज्ञापन


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और फ्रांस के अर्थव्यवस्था, वित्त, उद्योग, ऊर्जा और डिजिटल संप्रभुता मंत्री रोलैंड लेक्योर ने फ्रांस के ऐक्स-एन-प्रोवेंस में भारत-फ्रांस आर्थिक और वित्तीय संवाद (ईएफडी) की सह-अध्यक्षता की।
विज्ञापन


बयान में क्या कहा गया?
आधिकारिक बयान के अनुसार, जैसे-जैसे भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंध विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के तहत गहरे हो रहे हैं, अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण, द्विपक्षीय सहयोग और परिणाम आधारित समाधान पर उच्च स्तरीय बातचीत फिर से शुरू करना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुपक्षीय मंचों पर बेहतर होगा तालमेल
इस संवाद के दौरान दोनों देशों ने जी20 और पेरिस क्लब जैसे बहुपक्षीय आर्थिक मंचों पर अपने रुख का अधिक तालमेल करने पर चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने वैश्विक आर्थिक स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
उन्होंने चर्चा की कि भारत और फ्रांस मिलकर महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग कैसे बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही दोनों देशों ने अपनी आर्थिक संप्रभुता और सुरक्षा नीतियों पर बात की और निवेश बढ़ाने के तरीकों पर विचार किया। उच्च गति वाली रेल परियोजनाओं में भी सहयोग के अवसरों पर चर्चा हुई, जो पहले हुए रेल समझौते के बाद आगे बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 'मैडम सो रही हैं': पूर्व राजनयिक ने खोली पाकिस्तान की पोल; बेजनीर भुट्टो के किस्सा का जिक्र कर की आलोचना


भविष्य की योजनाओं का किया स्वागत
दोनों देशों के नेताओं ने वित्तीय उद्योगों को आपस में जोड़ने के प्रस्तावों पर भी चर्चा की और भारत में फ्रांसीसी विकास एजेंसी के काम को आर्थिक विकास के लिए अहम माना। साथ ही उन्होंने भविष्य की परियोजनाओं का स्वागत किया।

दोनों मंत्रियों ने सहमति जताई कि आर्थिक, वित्तीय, तकनीकी, निवेश और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर बातचीत के लिए इस संवाद को मुख्य मंच के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। दोनों पक्षों ने सहमति जताई कि इस संवाद का अगला संस्करण वर्ष 2027 में आयोजित करने पर विचार किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed