{"_id":"69924de97638648fa9098eb3","slug":"india-is-one-of-the-most-successful-emerging-economies-in-the-world-unp-chief-antonio-guterres-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Antonio Guterres: 'भारत दुनिया की बेहद सफल उभरती अर्थव्यवस्था', संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस का बयान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Antonio Guterres: 'भारत दुनिया की बेहद सफल उभरती अर्थव्यवस्था', संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस का बयान
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 16 Feb 2026 04:21 AM IST
विज्ञापन
सार
Antonio Guterres: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने भारत को एक बेहद सफल उभरती हुई अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों में प्रभावशाली देश बताया और एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी के लिए बधाई दी। उन्होंने जोर दिया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विकास केवल विकसित देशों तक सीमित नहीं होना चाहिए। पढ़ें रिपोर्ट
एंटोनियो गुटेरेस, यूएन महासचिव
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि भारत वैश्विक मामलों में अधिक प्रभाव रखने वाली एक बेहद सफल उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए सही जगह है।
यूएन प्रमुख ने क्या कहा?
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश के आम चुनाव में बीएनपी को मिली बंपर जीत, फिर जमात प्रमुख से क्यों मिले तारीक रहमान?
'भारत एक बेहद सफल उभरती अर्थव्यवस्था'
उन्होंने कहा कि यह बहुत ही जरूरी है कि एआई मानव जाति के हित के लिए एक सार्वभौमिक साधन बने। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, भारत आज एक बेहद सफल उभरती हुई अर्थव्यवस्था है और न केवल वैश्विक अर्थव्यवस्था में बल्कि वैश्विक मामलों में अपने प्रभाव में भी लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए भारत सही जगह है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि एआई पर गहराई से चर्चा की जाए, जिसमें इसकी अपार संभावनाओं के साथ ही इसके सभी जोखिम भी शामिल हों।
Trending Videos
यूएन प्रमुख ने क्या कहा?
- भारत एआई इम्पैक्ट समिट से पहले संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में दिए विशेष साक्षात्कार में गुटेरस ने जोर दिया कि एआई से पूरी दुनिया को लाभ होना चाहिए।
- उन्होंने कहा, मैं इस शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए भारत को हार्दिक बधाई देता हूं।
- गुटेरेस ने कहा कि यह अत्यंत आवश्यक है कि एआई का विकास हर किसी के लाभ के लिए हो और वैश्विक दक्षिण के देश भी एआई के लाभों का हिस्सा बनें।
- उन्होंने कहा, यह बिल्कुल अस्वीकार्य होगा कि एआई केवल सबसे विकसित देशों का विशेषाधिकार हो या केवल दो महाशक्तियों के बीच का विभाजन हो। उनका इशारा स्पष्ट रूप से अमेरिका और चीन की ओर था।
- गुटेरेस इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं।