सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin man was arrested after an out-of-control car ran over pedestrians in England injuring seven

England: इंग्लैंड में अनियंत्रित कार ने राहगीरों को कुचला, भारतीय मूल का शख्स गिरफ्तार; सात लोग घायल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 29 Mar 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
सार

इंग्लैंड के डर्बी शहर में एक कार के नियंत्रण खोने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पुलिस ने एक भारतीय मूल के व्यक्ति को हिरासत में लेकर उस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Indian origin man was arrested after an out-of-control car ran over pedestrians in England injuring seven
इंग्लैंड के डर्बी में सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

इंग्लैंड के डर्बी शहर में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना में एक भारतीय मूल के व्यक्ति को सात लोगों को गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे शहर के फ्रायर गेट इलाके में हुई, जब एक कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चल रहे लोगों से टकरा गई।
Trending Videos


डर्बीशायर पुलिस के अनुसार, एक काले रंग की कार ने शनिवार रात फ्रायर गेट पर कई लोगों को टक्कर मारी। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घटना के कुछ समय बाद भारतीय मूल के एक 30 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया। यह शख्स अभी भी पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संघर्ष: कैसे अमेरिका-इस्राइल के खिलाफ जंग में महीनेभर से खड़ा है ईरान, रूस-चीन की क्या भूमिका, जानें

शख्स की पहचान का खुलासा नहीं
शहर की पुलिस ने भारतीय मूल के गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान का खुलासा नहीं किया है। उस पर हत्या के प्रयास, खतरनाक ड्राइविंग के माध्यम से गंभीर चोट पहुंचाने, इरादतन गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने और खतरनाक ड्राइविंग जैसे आरोप लगाए गए हैं।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घायलों को घटनास्थल पर ही एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद रॉयल डर्बी अस्पताल और नॉटिंघम के क्वीन मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन चल रही अटकलों के विपरीत इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। घायलों को गंभीर लेकिन जानलेवा चोटें नहीं आई हैं।

ये भी पढ़ें: ईरानी मिसाइलों से थर्राया सऊदी स्थित अमेरिकी एयरबेस: कई एयरक्राफ्ट मार गिराने का दावा, कबाड़ बना दिखा AWACS

पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। इसी के साथ घटना के सभी पहलुओं पर विचार कर रही है। शहर की पुलिस ने डर्बी के निवासियों से इस मामले में किसी भी प्रकार की जानकारी या सुराग देने का आग्रह किया है, ताकि जांच में तेजी लाई जा सके।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed