सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Iran Launches Major Ballistic Missile Attack on Israel Several Killed Massive Retaliation from the US-Israel

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 18 Mar 2026 07:45 AM IST
विज्ञापन
सार

ईरान ने इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। इस हमले में मध्य इस्राइल के रामत गन शहर में एक पुरुष और एक महिला की जान चली गई। हमले के बाद इस्राइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह पर और अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर भारी बमबारी की है।

Iran Launches Major Ballistic Missile Attack on Israel Several Killed Massive Retaliation from the US-Israel
ईरान-अमेरिका-इस्राइल जंग से तबाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ईरान ने इस्राइल के मध्य इलाके पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल की आपातकालीन सेवा मैगन डेविड एडोम (एमडीए) ने जानकारी दी कि रामत गन शहर में मिसाइल के टुकड़े गिरने से एक पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पैरामेडिक्स ने मौके पर पहुंचकर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos


क्या बोली इस्राइली सेना?
मिसाइल का मलबा तेल अवीव के उत्तर में स्थित बेनी ब्रैक शहर में भी गिरा। यहां एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। हमले के बाद इस्राइल के होम फ्रंट कमांड ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सेना ने कहा है कि सुरक्षा निर्देशों का पालन करने से कई जानें बची हैं। बचाव दल उन जगहों पर पहुंच गए हैं जहां मिसाइलें गिरी थीं। फिलहाल लोगों को सुरक्षित जगहों (शेल्टर) से बाहर निकलने की अनुमति दे दी गई है। लेकिन साथ ही लगातार सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी आधिकारिक निर्देशों का पालन करने का आग्रह भी किया और भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेबनान में हिजबुल्लाह पर की बड़ी कार्रवाई
इस बीच, इस्राइली सेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' तेज कर दिया है। इस्राइली रायली वायुसेना ने हिजबुल्लाह के रॉकेट लॉन्चरों और उनके ठिकानों पर कई हवाई हमले किए। सेना का कहना है कि उन्होंने उन लॉन्चरों को निशाना बनाया जो इस्राइल पर हमला करने की तैयारी में थे। अब तक हिजबुल्लाह के सैकड़ों ठिकानों को नष्ट किया जा चुका है ताकि इस्राइली नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।


ये भी पढ़ें: Israel-Iran War: 'हम पीछा करेंगे, खोजेंगे और खात्मा करेंगे', ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर इस्राइल का कड़ा रुख

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?
इस बीच, अमेरिका की डिपार्टमेंट ऑफ वॉर ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, 'हम राष्ट्रपति ट्रंप के आदेशों को पूरी रफ्तार और सटीकता के साथ पूरा कर रहे हैं। ऑपरेशन 'एपिक फ्यूरी' ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है।' अमेरिकी नौसेना के एडमिरल ब्रैड कूपर ने बताया कि उनकी वायुसेना और नौसेना ने अब तक 6,000 से ज्यादा उड़ानें भरी हैं। अमेरिका ने ईरानी आसमान पर अपना पूरा नियंत्रण बना लिया है। इस ऑपरेशन का मकसद ईरान की सैन्य ताकत को खत्म करना है। 


अमेरिका ने ईरान पर की कार्रवाई
अमेरिका ने ईरान के तटीय इलाकों और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के भारी बंकर बस्टर बमों से हमला किया है। ये बम जमीन के अंदर गहराई तक मार करने में सक्षम हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि ईरान की ये मिसाइलें अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए बड़ा खतरा थीं। अमेरिका का लक्ष्य ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों, ड्रोन और नौसैनिक खतरों को पूरी तरह खत्म करना है। क्षेत्र में तनाव चरम पर है और दोनों देशों की सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed