फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   iran us peace proposal agreement possible this week six billion dollar fund relief

शांति प्रस्ताव...: ईरान-अमेरिका में इस हफ्ते सहमति संभव, छह अरब डॉलर के फंड में मिल सकती है रियायत?

Wed, 21 Oct 2026 04:34 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, दुबई/वाशिंगटन।
एजेंसी, दुबई/वाशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 21 Oct 2026 04:34 AM IST
सार

ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते को लेकर इस हफ्ते सहमति बनने की संभावना जताई जा रही है। कतर-पाकिस्तान के प्रस्ताव में ईरान के छह अरब डॉलर के फंड और परमाणु संयंत्रों के निरीक्षण से जुड़ी शर्तें शामिल हैं। इस बीच, नेतन्याहू ने ईरान में कार्रवाई अधूरी होने की बात कही है, तो रूस के साथ तेहरान के संबंधों को लेकर क्या संकेत मिले हैं? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
iran us peace proposal agreement possible this week six billion dollar fund relief
पश्चिम एशिया संघर्ष (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

ईरान-अमेरिका के बीच शांति प्रस्ताव पर इस हफ्ते सहमति बनने की संभावना है। दरअसल, कतर-पाकिस्तान की मध्यस्थता वाले नए समझौते के प्रस्ताव पर अमेरिका व ईरान दोनों ने कथित तौर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। कतर के सरकारी न्यूज चैनल अल अरबी अल जादीद ने मंगलवार को मध्यस्थता के प्रयासों से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि इस प्रस्ताव में फ्रीज किए गए 6 अरब डॉलर के ईरानी फंड में आंशिक रियायत और ईरान के परमाणु संयंत्रों के गोपनीय निरीक्षण की बात शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने तेहरान की यात्रा के दौरान यह प्रस्ताव ईरानी अधिकारियों के सामने रखा। प्रस्ताव को पहले ही अमेरिकी मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन


होर्मुज के पास दो तेल टैंकर बारूदी सुरंगों से टकराए : होर्मुज में दो तेल टैंकर बारूदी सुरंगों की चपेट में आने के बाद आग की लपटों में घिर गए और रुक गए। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि ये किस समय हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रुबियो से बातचीत का असर: यूक्रेन को अब फिर मिलेगी रूसी मिसाइल हमलों की पहले से सूचना; जेलेंस्की ने क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान में अभी काम अधूरा, ट्रंप के साथ मिलकर करेंगे पूरा : नेतन्याहू
दुबई। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संकेत दिया है कि उनका देश और अमेरिका ईरान पर नए हमले कर सकते हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वीडियो कॉल का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान में उनका काम अभी अधूरा है और इसे दोनों देश मिलकर पूरा करेंगे।  नेतन्याहू ने इस्राइल के राष्ट्रीय चुनाव में समर्थन के लिए ट्रंप का आभार जताया। उन्होंने कहा, ट्रंप हमारे पास एक काम अधूरा है। आपने यह बात कही थी और हम इसे साथ मिलकर पूरा करेंगे। इसे पूरा करेंगे और कोई दूसरा ऐसा नहीं करेगा। एजेंसी

ईरान-रूस के रिश्ते हुए मजबूत : अराघची
तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान और रूस के संबंध इतिहास में कभी इतने करीबी नहीं रहे, जितने आज हैं। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ तेहरान में हुई बातचीत के बाद मंगलवार को अराघची ने सोशल मीडिया पर यह टिप्पणी की। अराघची ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच यूरोप से लेकर पश्चिम एशिया तक के घटनाक्रम पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने आर्थिक और परमाणु सहयोग के विस्तार पर भी जोर दिया। अराघची ने कहा कि क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान सैन्य कार्रवाई के बजाय कूटनीतिक और राजनीतिक तरीकों से किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed