{"_id":"6a0539b9d8a8890744089f69","slug":"kouri-richins-who-wrote-a-children-s-book-on-grief-after-her-husband-s-death-gets-life-sentence-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 साल की महिला ने पति को जहर देकर मारा: बच्चों के लिए किताब भी लिखी, अब अदालत से आजीवन कारावास","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
35 साल की महिला ने पति को जहर देकर मारा: बच्चों के लिए किताब भी लिखी, अब अदालत से आजीवन कारावास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पार्क सिटी (यूटा), अमेरिका।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 14 May 2026 08:32 AM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिका के यूटा राज्य में एक महिला को अपने पति की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने माना कि उसने पति के ड्रिंक में फेंटेनाइल मिलाकर जान और पहले भी कई बार जहर देने की कोशिश की थी। उस पर बीमा धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज जैसे कई गंभीर आरोप साबित हुए हैं। जब यह सजा सुनाई गई, उसी दिन उसके पति का जन्मदिन था। पढ़िए रिपोर्ट-
कोरी रिचिन्स
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिका के यूटा राज्य की एक महिला को उसके पति की हत्या के मामले में बिना पैरोल उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। बुधवार को एक जज ने यह फैसला सुनाया। महिला ने अपने पति की मौत के बाद बच्चों के लिए एक ऐसी किताब लिखी थी, जिसमें उनके पिता को खोने के दुख के बारे में बताया गया था।
कोरी रिचिन्स नाम की इस महिला को मार्च महीने में हत्या का दोषी पाया गया था। उस पर आरोप था कि उसने साल 2022 में पार्क सिटी के पास घर में अपने पति एरिक रिचिन्स के कॉकटेल ड्रिंक में फेंटेनाइल (बहुत तेज असर करने वाली दर्द कम करने की दवा) को मात्रा से पांच गुना ज्यादा मिलाकर उसे मार दिया।
जूरी ने कोरी रिचिन्स को चार अन्य गंभीर अपराधों में भी दोषी माना। इनमें बीमा धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनाना और हत्या की कोशिश जैसे मामले शामिल हैं। आरोप था कि उसने वैलेंटाइन डे से कुछ हफ्ते पहले भी अपने पति को फेंटेनाइल मिला सैंडविच देकर जहर देने की कोशिश की थी। बचाव पक्ष ने कहा है कि वह इस फैसले और सजा के खिलाफ अपील करेगा।
जज रिचर्ड मराजी ने सजा सुनाते समय कहा, जो व्यक्ति ऐसे अपराध करता है, वह कभी भी आजाद रहने के लायक नहीं है। जिस दिन सजा सुनाई गई, उसी दिन एरिक रिचिन्स का 44वां जन्मदिन था। सरकारी वकीलों ने कहा कि 35 साल की कोरी रिचिन्स रियल एस्टेट का काम करती थी और घर खरीदकर बेचने का कारोबार भी करती थी। उस पर करोड़ों रुपये का कर्ज था और वह किसी दूसरे आदमी के साथ नया जीवन शुरू करने की योजना बना रही थी। जांच में यह भी सामने आया कि उसने अपने पति की जानकारी के बिना उनके नाम पर कई जीवन बीमा पॉलिसी खुलवाई थीं। उसे यह गलतफहमी थी कि पति की मौत के बाद उसे 40 लाख डॉलर से ज्यादा की संपत्ति मिल जाएगी।
कोरी रिचिन्स जेल की हरे रंग की वर्दी पहनकर अदालत में खड़ी हुई और अपने बेटों से (जो अदालत में मौजूद नहीं थे) कहा- कृपया मुझसे उम्मीद मत छोड़ना। कोरी रिचिन्स को कई दशक से लेकर पूरी जिंदगी तक जेल में रहना पड़ सकता है। वह लगातार खुद को निर्दोष बताती रही है। बुधवार को भी उसने कहा कि अदालत का फैसला 'पूरी तरह झूठ' है। जूरी ने उसे चार अन्य अपराधों में भी दोषी पाया। इनमें वैलेंटाइन डे के समय अपने पति को फेंटेनाइल मिला सैंडविच देकर मारने की कोशिश का मामला भी शामिल था।
एरिक रिचिन्स के पिता यूजीन रिचिन्स ने जज से अपील की कि कोरी को बिना पैरोल उम्रकैद की सजा दी जाए, ताकि उनके पोतों की सुरक्षा हो सके। जब एरिक की मौत हुई थी, तब उनके तीनों बेटे 9, 7 और 5 साल के थे। उन्होंने अदालत में कहा, यह सजा जरूरी है ताकि एरिक के तीनों बेटे कभी इस डर में न जिएं कि उनके पिता की जान लेने वाली महिला फिर उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है। यह मामला साल 2023 में काफी चर्चा में आया था। कोरी रिचिन्स को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह अपने बच्चों के लिए लिखी उस किताब का प्रचार कर रही थी, जिसमें एक लड़के के अपने पिता की मौत के दुख से उबरने की कहानी थी।
बेटों ने कहा- हमें अपनी मां से डर लगता है। कोरी की भाभी केटी रिचिन्स बेंसन ने कहा कि ये बच्चे किसी किताब की कहानी का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनकी जिंदगी कोरी की वजह से ऐसे ही दर्द और दुख में बदल गई है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अदालत में बच्चों के लिखे पत्र पढ़कर सुनाए। तीनों बेटों ने कहा कि अगर उनकी मां जेल से बाहर आई तो वे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे।
बच्चों को दिखाती थी डरावने वीडियो
जब बच्चे अधपका खाना खाने से मना करते थे, तब उनकी मां उन्हें डराने के लिए युद्ध से प्रभावित इलाकों में भूखे बच्चों के वीडियो दिखाती थी। अब 11 साल के हो चुके बीच वाले बेटे ने कहा, आपने सिर्फ लालच की वजह से मेरे पापा को हमसे छीन लिया और आपको सिर्फ अपने बारे में और अपने बेकार बॉयफ्रेंड की चिंता थी। उसने कहा कि उसे अपने छोटे भाई का माता-पिता बनकर ध्यान रखना पड़ता था, क्योंकि उसकी मां उनकी देखभाल नहीं करती थी। उसने यह भी कहा कि उसकी मां उसे उसके पिता की तरफ वाले बिस्तर पर बैठने से डराती थी और कहती थी कि वह भी मर सकता है।
अब 13 साल के बड़े बेटे ने कहा कि उसे भी अपने भाइयों का ध्यान रखना पड़ता था, लेकिन उसका छोटा भाई 'ज्यादातर मेरा ख्याल रखता था क्योंकि मैं कमरे में बंद रहता था।' उसने कहा कि उसकी मां शराब पीकर उसे लगभग हर दिन कमरे में बंद कर देती थी। अपने बेटों की बातें सुनने के बाद कोरी रिचिन्स ने अदालत में कहा- मैं हमेशा तुम्हारी सुरक्षा को सबसे ज्यादा अहमियत दूंगी।
ये भी पढ़ें: चीन गए ट्रंप, वेंस को याद आई 36 साल पुरानी फिल्म: प्रोटोकॉल से बंधे हैं अमेरिकी उपराष्ट्रपति; क्या है मामला?
किन आरोपों में कितनी सजा हो सकती है?
सबसे गंभीर आरोप हत्या की कोशिश का है। इसमें 25 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती थी या बिना पैरोल पूरी जिंदगी जेल में रहना पड़ सकता था। सरकारी वकीलों ने मौत की सजा की मांग नहीं की थी। हत्या की कोशिश के मामले में सजा इस बात पर निर्भर करेगी कि पीड़ित को कितनी गंभीर चोट लगी। सरकारी वकीलों ने बताया कि पत्नी की ओर से दिया गया सैंडविच खाने के बाद एरिक रिचिन्स के शरीर पर लाल चकत्ते पड़ गए थे। एरिक ने अपने बेटे का एपिपेन इंजेक्शन लगाया, बेनाड्रिल की पूरी बोतल पी और फिर बेहोश हो गए।
जज के फैसले के अनुसार, इस मामले में कोरी रिचिन्स को 15 साल से लेकर उम्रकैद तक या 6 साल से लेकर उम्रकैद तक या 5 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। बीमा धोखाधड़ी के दो मामलों में 1 से 15 साल तक की सजा हो सकती है। वहीं, फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में 0 से 5 साल तक जेल हो सकती है। जज के पास यह अधिकार है कि वह तय करें कि अलग-अलग मामलों की सजाएं एक साथ चलेंगी या अलग-अलग लंबी होंगी। कोरी रिचिन्स पर पैसों से जुड़े दो दर्जन से ज्यादा अन्य आपराधिक मामले भी चल रहे हैं। इन मामलों की सुनवाई अभी शुरू नहीं हुई है।
बचाव पक्ष ने जल्दी खत्म की सुनवाई
यह मुकदमा पांच हफ्ते चलने वाला था। लेकिन जल्दी खत्म हो गया क्योंकि बचाव पक्ष ने कोई गवाह पेश किए बिना अपना पक्ष पूरा कर दिया। उनके वकीलों ने कहा कि सरकारी पक्ष हत्या साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दे पाया है। जूरी ने करीब तीन घंटे विचार करने के बाद कोरी रिचिन्स को सभी आरोपों में दोषी करार दे दिया। सुनवाई के दौरान सरकारी वकीलों ने अदालत में कोरी और उसके प्रेमी के बीच के संदेश दिखाए। इन संदेश में वह अपने पति को छोड़ने और तलाक के बाद करोड़ों डॉलर पाने की बातें कर रही थी।
Trending Videos