फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Operation Sindoor resonates Philippines Defence Minister Rajnath Singh said eradicating terrorism from roots

फिलीपींस में गूंजा ऑपरेशन सिंदूर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दो टूक- आतंकवाद को जड़ से मिटाना हमारा संकल्प

Thu, 29 Oct 2026 10:51 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 29 Oct 2026 10:51 AM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिलीपींस में एडीएमएम-प्लस फोरम के दौरान आतंकवाद के खिलाफ भारत का कड़ा रुख दोहराया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का हवाला देते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत का अनुभव जमीन पर कार्रवाई से मिला है। उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करने के लिए साझेदार देशों से मिलकर काम करने की अपील की।

विज्ञापन
Operation Sindoor resonates Philippines Defence Minister Rajnath Singh said eradicating terrorism from roots
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को फिलीपींस के सेबू में आयोजित ADMM-प्लस फोरम में आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भी सख्त संदेश दिया और कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए सभी देशों को मिलकर प्रयास करने होंगे।

विज्ञापन


'आतंकवाद के खिलाफ भारत का अनुभव काम आएगा'
राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद से लड़ने में भारत का अनुभव केवल किताबी जानकारी तक सीमित नहीं है। भारत ने दशकों तक सीमा पार से आने वाली सुरक्षा चुनौतियों का सामना किया है। इस दौरान अपनाई गई रणनीतियों को जमीन पर परखा गया है और उनसे अच्छे नतीजे मिले हैं। उन्होंने कहा कि भारत का यह अनुभव दूसरे देशों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है।
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र
रक्षा मंत्री ने पिछले साल चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई का उदाहरण पेश किया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों के ठिकानों और उनके बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर नष्ट किया गया। उनके मुताबिक, यह कार्रवाई राज्य प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख का स्पष्ट संदेश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलकर मजबूत होगी आतंकवाद से लड़ने की ताकत
राजनाथ सिंह ने ADMM-प्लस देशों से अपील की कि वे आतंकवाद से निपटने के अपने व्यावहारिक अनुभव एक-दूसरे के साथ साझा करें। उन्होंने कहा कि संयुक्त सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण कार्यक्रम और खुफिया जानकारी साझा करने से सभी देशों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सकती है। उन्होंने ऐसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र की जरूरत बताई, जहां शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सभी देश मिलकर काम करें

फिलीपींस के शहीद पायलटों को दी श्रद्धांजलि
अपने संबोधन की शुरुआत में राजनाथ सिंह ने 23 अक्टूबर को फिलीपींस में हुए विमान हादसे पर दुख जताया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले फिलीपींस वायु सेना के चार पायलटों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।


ये भी पढ़ें: क्या इस्राइल में बनेगी यहूदी-अरब गठबंधन सरकार?: नेतन्याहू की मुश्किलें बढ़ीं, विपक्ष नजर आ रहा एकजुट

आसियान के साथ भारत की साझेदारी पर जोर
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत आसियान की केंद्रीय भूमिका का सम्मान करता है। भारत ऐसा हिंद-प्रशांत क्षेत्र चाहता है जो खुला, समावेशी और अंतरराष्ट्रीय नियमों पर आधारित हो। उन्होंने कहा कि आसियान के साथ भारत के संबंध साझा हितों, आपसी सम्मान और सहयोग पर टिके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed