{"_id":"6ae5819451f01ccdab0fa9b2","slug":"pm-modi-canada-visit-december-jaishankar-anita-anand-bilateral-relations-counterpart-anita-anand-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में कनाडा जाएंगे पीएम मोदी: जयशंकर बोले- दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में होगा अहम कदम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दिसंबर में कनाडा जाएंगे पीएम मोदी: जयशंकर बोले- दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में होगा अहम कदम
Sat, 31 Oct 2026 11:20 AM IST
देवेश त्रिपाठी
पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:20 AM IST
सार
भारत और कनाडा के बीच संबंधों को सामान्य बनाने की कोशिशों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में कनाडा जाएंगे। इस यात्रा से पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अटलांटा में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की और संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
भारत-कनाडा संबंध
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अटलांटा में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने सहमति जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिसंबर में होने वाली कनाडा यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम होगी।
जयशंकर ने शुक्रवार को जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर आनंद के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत और कनाडा के बीच सहयोग में हो रही लगातार प्रगति की भी समीक्षा की।
भारत-कनाडा संबंधों में अहम कड़ी होगी पीएम मोदी की कनाडा यात्रा
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों मंत्रियों ने सहमति जताई कि प्रधानमंत्री मोदी की दिसंबर में कनाडा यात्रा दोनों देशों के महत्वाकांक्षी संबंधों को आगे बढ़ाने में एक और महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी। उन्होंने यात्रा से पहले आपसी संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति जताई।
विज्ञापन
इस महीने की शुरुआत में भारत दौरे पर आईं कनाडा की विदेश मंत्री आनंद ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि दोनों नेताओं के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा के क्षेत्र में भारत-कनाडा संबंधों को और मजबूत करने पर उपयोगी चर्चा हुई।
दिसंबर में कनाडा जाएंगे पीएम मोदी
16 अक्तूबर को ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने बताया था कि प्रधानमंत्री मोदी 11 और 12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा करेंगे। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी यात्रा की तारीखों की पुष्टि की थी। कार्नी ने कहा था कि उन्होंने पीएम मोदी से बात की है और यह यात्रा टोरंटो तथा ओटावा में होगी। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में कहा था, "हम देखेंगे कि इस यात्रा का दायरा और बढ़ाया जा सकता है या नहीं।"
भारत और कनाडा के रिश्तों में 2023 में उस समय तनाव आ गया था, जब तत्कालीन कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में संभावित भारतीय संलिप्तता का आरोप लगाया था। भारत ने ट्रूडो के आरोपों को बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया था।
कनाडा के साथ पटरी पर आ रहे रिश्ते
पिछले साल अप्रैल में संसदीय चुनाव में मार्क कार्नी की जीत के बाद दोनों देशों के रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिशें शुरू हुईं। इसके तहत दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई तंत्रों को दोबारा सक्रिय करने पर सहमति जताई।
मार्च में कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी की भारत यात्रा के बाद दोनों देशों के संबंधों में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली।

Delighted to meet FM @AnitaAnandMP of Canada today. Assessed the steady growth of our cooperation. @G20org #Atlanta 🇮🇳 🇨🇦 https://t.co/zZBvSx1go6
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) October 30, 2026