फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pm-modi-strong-message-sco-summit-terrorism-double-standards-message-bishkek-Shehbaz-sharif-also-present

'आतंकवाद किसी के लिए रणनीतिक संपत्ति नहीं हो सकता': एससीओ में पीएम मोदी का सख्त संदेश, शहबाज ताकते रहे मुंह

Tue, 01 Sep 2026 12:02 PM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बिश्केक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बिश्केक Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 01 Sep 2026 12:02 PM IST
सार

बिश्केक में एससीओ नेताओं की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक और स्पष्ट कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों की नीति पर सवाल उठाते हुए सभी सदस्य देशों से एक समान रुख अपनाने की अपील की। बैठक में चीन, रूस, पाकिस्तान, ईरान और मध्य एशियाई देशों के प्रमुख नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
pm-modi-strong-message-sco-summit-terrorism-double-standards-message-bishkek-Shehbaz-sharif-also-present
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 26वें शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को लेकर सख्त संदेश दिया। उन्होंने आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने की जरूरत बताई और कहा कि इस गंभीर मुद्दे पर दोहरे मापदंड की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। बिश्केक में आयोजित शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और एससीओ के अन्य नेताओं की मौजूदगी भी रही।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, "हमें एक आवाज में कहना चाहिए कि इस गंभीर मुद्दे पर दोहरे मापदंड की कोई जगह नहीं हो सकती। जो देश आतंकवाद को अपनी नीति के साधन के रूप में इस्तेमाल करते हैं और आतंकवादियों को पनाह और समर्थन देते हैं, उन्हें स्पष्ट संदेश दिया जाना चाहिए कि आतंकवाद किसी के लिए रणनीतिक संपत्ति नहीं हो सकता।"
विज्ञापन


पीएम मोदी के बयान की बड़ी बातें
  • 'दोस्तों, पिछली बैठक में मैंने एससीओ को लेकर भारत की सोच के तीन मुख्य स्तंभों का उल्लेख किया था: एस - सिक्योरिटी, सी - कनेक्टिविटी और ओ - ऑपर्च्युनिटी। अब समय है कि इन तीनों स्तंभों को दृष्टिकोण से आगे बढ़ाकर ठोस नतीजों तक ले जाया जाए। और इसकी पहली आवश्यकता है - शांति और सुरक्षा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • आतंकवाद आज भी पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है। इसके विरुद्ध लड़ाई में हम क्रिया-प्रतिक्रिया की सोच तक सीमित नहीं रह सकते। हमें आतंकवाद के फंडिंग, भर्ती, कट्टरपंथ और सुरक्षित ठिकानों के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना होगा।
  • हमें एक स्वर में बोलना होगा कि इस गंभीर विषय पर दोहरे मापदंड के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। जो देश आतंकवाद को अपनी नीति का साधन बनाते हैं, उन्हें कड़ा संदेश देना होगा कि आतंकवाद किसी के लिए रणनीतिक संपत्ति नहीं हो सकता।
  • शांत और सुरक्षित यूरेशिया की हमारी साझा आकांक्षा, अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता से भी जुड़ी है। भारत अफगानिस्तान के लोगों के विकास और मानवीय सहायता में योगदान देता रहा है, और आगे भी देता रहेगा।

गोलमेज चर्चा में कौन-कौन से नेता रहे मौजूद?
पीएम मोदी ने यह बात बैठक में हुई गोलमेज चर्चा के दौरान कही। इस बैठक में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको, कजाखस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव और ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन शामिल हुए।

वैश्विक संघर्षों के दुनिया पर असर का पीएम मोदी ने किया जिक्र 
क्षेत्र के सामने मौजूद व्यापक सुरक्षा चुनौतियों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपस में तेजी से जुड़ती दुनिया में सुरक्षा का दायरा और व्यापक हो गया है। उन्होंने कहा, "आज की आपस में जुड़ी दुनिया में सुरक्षा का दायरा और भी व्यापक हो गया है। पश्चिम एशिया के संकट ने दिखाया है कि एक क्षेत्र का संघर्ष केवल उसी क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता... इसका असर दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा, समुद्री व्यापार और आपूर्ति श्रृंखलाओं पर पड़ता है।"


पीएम मोदी ने युद्ध और तनाव खत्म करने के लिए दी क्या सलाह?
पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे संघर्षों की सबसे बड़ी कीमत वैश्विक दक्षिण के देशों को चुकानी पड़ती है। उन्होंने एक बार फिर भारत का रुख दोहराते हुए कहा कि युद्ध और तनाव का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए होना चाहिए। उन्होंने कहा, "वैश्विक दक्षिण के देशों को इसकी सबसे भारी कीमत चुकानी पड़ती है। यही वजह है कि भारत लगातार कहता रहा है कि सभी तनाव और युद्ध का समाधान युद्ध के मैदान में नहीं, बल्कि बातचीत और कूटनीति के जरिए होना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed