सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Robert Duvall passed away Oscar winning actor and Godfather mainstay dead at 95

Robert Duvall: ऑस्कर विजेता अभिनेता रॉबर्ट डुवैल का निधन, 95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 17 Feb 2026 04:23 AM IST
विज्ञापन
सार

द गॉडफादर जैसी कल्ट फिल्म में शानदार अभिनय करने वाले रॉबर्ट डुवैल का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 2005 में डुवैल को नेशनल मेडल ऑफ आर्ट्स से सम्मानित किया गया। लंबा और विविधतापूर्ण करियर रखने वाले डुवैल को हॉलीवुड के महान चरित्र अभिनेताओं में गिना जाता है।

Robert Duvall passed away Oscar winning actor and Godfather mainstay dead at 95
हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डुवैल का निधन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

ऑस्कर विजेता और बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता रॉबर्ट डुवैल का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी पत्नी लुसियाना डुवैल द्वारा फेसबुक पर जारी बयान के अनुसार, हॉलीवुड के दिग्गज रॉबर्ट ने रविवार को वर्जीनिया के मिडलबर्ग स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली।
Trending Videos


लुसियाना डुवैल ने कहा, 'दुनिया के लिए वह अकादमी पुरस्कार विजेता अभिनेता, निर्देशक और कहानीकार थे, लेकिन मेरे लिए वह सब कुछ थे।' उन्होंने कहा कि अपने हर किरदार में डुवैल ने पूरी निष्ठा और मानवीय संवेदनाओं की सच्चाई के साथ काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस फिल्म से शुरू किया था अभिनय का सफर?
रॉबर्ट डुवैल ने 1962 में फिल्म टू किल ए मॉकिंगबर्ड (To Kill a Mockingbird) में बू रैडली की भूमिका से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए। उन्हें सात बार अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया और 1983 में रिलीज हुई फिल्म टेंडर मर्सीज (Tender Mercies) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिला। उन्होंने चार गोल्डन ग्लोब पुरस्कार भी जीते, जिनमें 1989 की मिनीसीरीज लोनसम डव (Lonesome Dove) में भूमिका के लिए मिला सम्मान शामिल है।

द गॉडफादर फिल्म ने दिलाई बड़ी पहचान
1972 में रिलीज हुई द गॉडफादर (The Godfather) ने उन्हें हॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कलाकारों में शामिल कर दिया। निर्देशक फ्रांसिस कोपोला ने उन्हें माफिया गाथा में टॉम हेगन की भूमिका दी, जिसमें अल पचीनो और मार्लन ब्रैंडो भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। डुवैल ने इस किरदार को सूक्ष्मता और गहराई से निभाया।

हॉलीवुड के महान अभिनेताओं में दर्ज है नाम
कोपोला की ही फिल्म अपोकैलिप्स नाउ (Apocalypse Now) में उन्होंने लेफ्टिनेंट कर्नल बिल किलगोर का प्रभावशाली किरदार निभाया, जिसका संवाद 'I love the smell of napalm in the morning' सिनेमा इतिहास में यादगार बन गया। 2005 में डुवैल को नेशनल मेडल ऑफ आर्ट्स से सम्मानित किया गया। लंबा और विविधतापूर्ण करियर रखने वाले डुवैल को हॉलीवुड के महान चरित्र अभिनेताओं में गिना जाता है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed