फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sacred Games made Indians sleep in UAE, Why Abdullah starts trembling

‘सैक्रेड गेम्स’ ने यूएई में भारतीय की नींदें उड़ाईं, मोबाइल बजते ही क्यों कांपने लगते हैं अब्दुल्ला

Wed, 21 Aug 2019 02:28 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई 
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई  Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 21 Aug 2019 02:28 AM IST
सार

  • दूसरे संस्करण में गैंगेस्टर ईसा की जगह दिखाया गया कुनअब्दुल्ला का नंबर
  • लगातार आ रहे फोन, लोग पूछ रहे हैं- क्या मेरी ईसा डॉन से बात हो रही है
  • मामला सामने आते ही नेटफ्लिक्स ने हटाया कुनअब्दुल्ला का नंबर, मांगी माफी

विज्ञापन
Sacred Games made Indians sleep in UAE,  Why Abdullah starts trembling
sacred games 2 - फोटो : netflix

विस्तार

नेटफ्लिक्स पर सैक्रेड गेम्स के सीजन दो को लेकर लोगों का इंतजार 15 अगस्त को खत्म हो गया। लेकिन इस दिन से यूएई की तेल कंपनी में काम करने वाले भारतीय केरल के निवासी कुनअब्दुल्ला की मुश्किलें बढ़ गईं। दूसरा सीजन आने के बाद से उनके पास इतने फोन आए जिसके कारण उनकी नींदें उड़ गईं और चैन छिन गया है। दरअसल वेब सीरीज के एक सीन में गैंगेस्टर ईसा का जो मोबाइल नंबर दिखाया गया है वह दरअसल कुनअब्दुल्ला का है।  

विज्ञापन


कुनअब्दुल्ला को इसके बाद भारत, नेपाल, यूएई, पाकिस्तान और दुनिया भर से फोन आ रहे हैैं और लोग ईसा कहां है, क्या ईसा बोल रहे हैं जैसे सवाल पूछ रहे हैं। कुनअब्दुल्ला कहते हैं कि यह सेक्रेड गेम्स क्या है। मैं नहीं जानता, मेरा इन सबसे कोई मतलब नहीं, मैं सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक काम करता हूं। मेरे पास इन सब के लिए बिलकुल समय नहीं है। 
विज्ञापन


फोन की घंटी बजते ही कांपने लगते हैं

कुनअब्दुल्ला बताते हैं कि वह इतने फोन कॉल ले चुके हैं कि अब जब उनके फोन की घंटी बजती है तो डर के मारे वह कांपने लगते हैं। उन्हें नींद नहीं आ रही है, वह बहुत परेशान हो चुके हैं। वह अपना नंबर बंद करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेटफ्लिक्स ने नंबर हटाया 

इस मामले के सामने आने के बाद नेटफ्लिक्स ने तुरंत कुनअब्दुल्ला का नंबर सब टाइटल से हटा दिया है। पहले एपिसोड म्रें एक सीन में केन्या की अंडर कवर एजेंट गणेश गाइतोंडे को एक पर्ची देती है जिसमें गैंगेस्टर ईसा का नंबर लिखा है। स्क्रीन पर यह नंबर तो नहीं दिखाई देता लेकिन सब टाइटल में इसे बताया गया है। नेटफ्लिक्स ने इस दौरान हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी है। 


दिल्ली की लड़की को आते थे सनी लियोनी के लिए फोन 

ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। दिल्ली की एक लड़की का मोबाइल नंबर भी इसी तरह सनी लियोनी के नंबर के तौर पर सार्वजनिक हो गया था जिसके बाद उस लड़की को कई फोन आए जिसमें सनी लियोनी के लिए पूछा जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed