सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiwan urges China to not undermine its status quo

Taiwan: 'हमारी स्वतंत्रता को सम्मान दें और यथास्थिति को कमजोर न करें', ताइवान की चीन से अपील

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 20 Oct 2024 08:10 AM IST
विज्ञापन
सार

ताइवान के विदेश मंत्रालय (एमओएफए) ने एक बयान में फिर से चीन से ताइवान के अस्तित्व को मान्यता देने और उसकी स्वतंत्रता का सम्मान करने के लिए कहा।

Taiwan urges China to not undermine its status quo
चीन और ताइवान झंडा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

चीन की सेना द्वारा लगातार ताइवान के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई करते हुए ताइवान की सीमा में घुसपैठ की जा रही है। अब इसे लेकर ताइवान ने चीन से अपील की है और कहा है कि सैन्य बल का उपयोग करके उसे धमकाकर 'यथास्थिति' को कमजोर करने की कोशिश न की जाए। ताइवान के विदेश मंत्रालय (एमओएफए) ने एक बयान में फिर से चीन से ताइवान के अस्तित्व को मान्यता देने और उसकी स्वतंत्रता का सम्मान करने के लिए कहा।
Trending Videos


ताइवान की सरकार ने समर्थक देशों को दिया धन्यवाद
ताइवान के विदेश मंत्रालय ने हाल के हफ्तों में चीन के उकसावे को संबोधित करने और ताइवान का समर्थन करने के लिए अपने सहयोगियों को भी धन्यवाद दिया। ताइवानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने कहा, 'ताइवान को धमकाने या दबाने और क्षेत्रीय यथास्थिति को कमज़ोर करने के लिए चीन सैन्य उकसावे या अन्य तरीकों का उपयोग करने का प्रयास न करें।' मंत्रालय ने कहा, 'ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता बनाए रखना ताइवान जलडमरूमध्य के दोनों पक्षों और अंतरराष्ट्रीय समाज के साझा हित में है।' मंत्रालय ने कहा, 'एमओएफए हमारे सहयोगियों, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, न्यूजीलैंड, लिथुआनिया, दक्षिण कोरिया और 30 से अधिक देशों की सरकारों या संसद सदस्यों को धन्यवाद देता है, साथ ही यूरोपीय संघ को चीन द्वारा हमारे देश को डराने के लिए एक बार फिर सैन्य अभ्यास करने के बारे में अपनी चिंताओं को सार्वजनिक रूप से व्यक्त करने के लिए धन्यवाद देता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताइवान को अपना हिस्सा मानता है चीन
गौरतलब है कि हाल के समय में ताइवान ने अपने क्षेत्र के पास चीनी सैन्य गतिविधियों की सूचना दी है। 19 अक्टूबर को भी चीन की सेना ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ की। राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने कहा कि 10 चीनी सैन्य विमान और छह नौसैनिक जहाजों का पता चला। जिस पर ताइवान ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की गतिविधि की निगरानी के लिए विमान और नौसैनिक जहाज भेजे और तटीय-आधारित मिसाइल सिस्टम तैनात किए। 1949 से ताइवान स्वतंत्र रूप से शासित है। हालांकि, चीन ताइवान को अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है और बलपूर्वक ताइवान के चीन में एकीकरण पर जोर देता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed