सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US firing Two persons killed three injured in shooting at hockey arena in Rhode Island

US Firing: रोड आईलैंड के हॉकी एरीना में गोलीबारी, संदिग्ध समेत तीन की मौत; तीन घायल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 17 Feb 2026 05:32 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका के रोड आइलैंड राज्य में एक हॉकी एरीना के भीतर हुई हिंसक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावर ने घटना के बाद खुद को भी गोली मार ली।

US firing Two persons killed three injured in shooting at hockey arena in Rhode Island
अमेरिका में फिर गोलीबारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के रोड आइलैंड राज्य में एक हॉकी एरीना में हुई गोलीबारी ने इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इस गोलीबारी में संदिग्ध हमलावर समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सीएनएन के मुताबिक, मरने वालों में एक युवती भी शामिल है। कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि हमलावर ने घटना के बाद खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
Trending Videos


पुलिस अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर कहा है कि हमलावर संभवतः अपने ही परिवार के सदस्यों को निशाना बना रहा था। यह घटना पॉटकेट स्थित डेनिस एम. लिंच एरीना में हुई, जहां उस समय दो स्कूल छात्र टीमों के बीच हॉकी मैच चल रहा था। पॉटकट पुलिस प्रमुख ने बताया कि तीन अन्य पीड़ित गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पति नहीं ये हैवान है: बारी-बारी 120 मर्दों को परोसी घरवाली, हैरान कर देगी दरिंदगी की ये कहानी

क्या बोले रोड आइलैंड के गवर्नर?
रोड आइलैंड के गवर्नर डैन मैकी ने कहा कि राज्य प्रशासन हालात पर नजर बनाए रखे हुए है। उन्होंने पॉटकेट के मेयर ग्रेबियन और राज्य पुलिस अधिकारियों से बातचीत की है। गवर्नर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि राज्य पुलिस स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है और वे इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

गोलीबारी की घटनाएं अमेरिका का बढ़ाती रही हैं सिरदर्द
इस घटना से कुछ महीने पहले, रोड आइलैंड के पास ब्राउन यूनिवर्सिटी में भी गोलीबारी हुई थी। दिसंबर में प्रोविडेंस स्थित बारस और होले इंजीनियरिंग भवन में एक व्यक्ति ने गोली चलाई थी, जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हुए थे।

ये भी पढ़ें: नई ईस्ट इंडिया कंपनी की योजना में अमेरिका: रुबियो के मार्केट शेयर वाले बयान पर विवाद क्यों? समझिए इसके मायने

स्कूलों और यूनिवर्सिटी में गोलीबारी की कई घटनाएं
इसके अलावा, इसी महीने की शुरुआत में मैरीलैंड के रॉकविल स्थित थॉमस एस. वूटन हाई स्कूल में भी गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इस मामले में 16 वर्षीय छात्र को हिरासत में लिया गया था। पुलिस के अनुसार, एक छात्र घायल मिला, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल रोड आइलैंड की ताजा घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed