फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US willing to accept some of Iran's seven conditions; what did Tehran say?

होर्मुज को फिर से खोलने की कोशिश तेज: ईरान की सात शर्तों में से कुछ मानने को तैयार यूएस, तेहरान ने क्या कहा?

Mon, 12 Oct 2026 08:03 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, तेहरान
एएनआई, तेहरान Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 12 Oct 2026 08:03 AM IST
सार

ईरान का दावा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए अमेरिका उसकी सात शर्तों में से कुछ मानने को तैयार हो गया है। हालांकि, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहसिन रेजाई ने अमेरिकी जवाब को नाकाफी बताया है।
 

विज्ञापन
US willing to accept some of Iran's seven conditions; what did Tehran say?
अमेरिका ईरान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहसिन रेजाई ने सोमवार को होर्मुज को लेकर बड़ा दावा किया। ईरान का कहना है कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए ईरान की सात शर्तों में से कुछ को मानने के लिए तैयार हो गया है, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वॉशिंगटन का जवाब नाकाफी था।

विज्ञापन

मोहसिन रेजाई ने क्या बताया? 
मोहसिन रेजाई ने एक्स पर पोस्ट किया, 'अमेरिका ईरान की सात शर्तों में से कुछ को मानने के लिए तैयार हो गया है, लेकिन हम उसके जवाब को नाकाफी मानते हैं। ईरानी कूटनीति बदल गई है और अब पुरानी स्थिति में वापसी नहीं होगी।'

विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में, ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेरी गालिबाफ ने कहा कि रणनीतिक रूप से अहम 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' तब तक बंद रहेगा, जब तक अमेरिका जून में हुए 14-सूत्रीय समझौते  के आधार पर तय सात शर्तों को पूरा नहीं करता। गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका ने हाल ही में एक मध्यस्थ के जरिए कुछ प्रस्ताव रखे थे, लेकिन ईरान का रुख साफ बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान ने क्या प्रस्ताव दिया? 
अल जजीरा के अनुसार, ईरान ने प्रस्ताव दिया है कि अगर वॉशिंगटन शर्तें पूरी करता है (जिसमें अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी और ईरानी तेल की बिक्री पर लगी पाबंदियों को हटाना शामिल है)  तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोला जा सकता है और बातचीत दोबारा शुरू की जा सकती है।

 सात शर्तें क्यों बनाई गई? 
पिछले महीने, ईरान ने कतरी मध्यस्थों के जरिए अमेरिका को बातचीत शुरू करने के लिए सात शर्तें बताई थीं, ताकि चल रहे टकराव को खत्म किया जा सके। इस बीच, शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तेहरान 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले वाशिंगटन के खिलाफ अपनी गतिविधियां बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रशासन का मानना है कि ईरान को लगता है कि ऐसे कदमों से अमेरिका को नुकसान पहुंचेगा।


रिपब्लिकन पार्टी के पारंपरिक गढ़ टेनेसी में एक राजनीतिक कार्यक्रम में बोलते हुए, ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन में चल रहे युद्ध को तेजी से खत्म करने की क्षमता है। ट्रंप ने कहा, 'वे शायद चुनाव से पहले कुछ ज्यादा करेंगे, यह सोचकर कि इससे हमें नुकसान होगा। उन्होंने आगे कहा, कि लेकिन हम इसे बहुत जल्दी खत्म कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed