{"_id":"6abddaa4762d1a759a06d726","slug":"usa-over-270-priests-in-boston-abused-1000-children-over-decades-attorney-investigation-revelations-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: 270 से ज्यादा पादरियों ने दशकों तक 1,000 बच्चों का किया यौन शोषण; जांच में और क्या खुलासे?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: 270 से ज्यादा पादरियों ने दशकों तक 1,000 बच्चों का किया यौन शोषण; जांच में और क्या खुलासे?
Thu, 01 Oct 2026 09:29 AM IST
ज्योति भास्कर
एजेंसी, बोस्टन।
एजेंसी, बोस्टन।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:29 AM IST
सार
अमेरिका के बोस्टन में 270 से ज्यादा पादरियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इन लोगों ने दशकों तक 1,000 बच्चों का यौन शोषण किया। अटॉर्नी जनरल की तरफ से जारी जांच रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन
अमेरिका में बच्चों का यौन शोषण (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अमेरिका के मैसाचुसेट्स के तीन डायोसिस (धार्मिक क्षेत्रों) में 270 से ज्यादा कैथोलिक पादरियों ने दशकों तक लगभग 1,000 बच्चों का यौन शोषण किया। यह सनसनीखेज खुलासा बुधवार को राज्य के अटॉर्नी जनरल की तरफ से जारी एक जांच रिपोर्ट में हुआ है।
विज्ञापन
संस्थागत नाकामियों का पहला पूरा सार्वजनिक ब्योरा
रिपोर्ट में मैसाचुसेट्स की अटॉर्नी जनरल एंड्रिया जॉय कैंपबेल ने उस शोषण और संस्थागत नाकामियों का पहला पूरा सार्वजनिक ब्योरा दिया है जिनकी वजह से फॉल रिवर, स्प्रिंगफील्ड और वॉर्सेस्टर के कैथोलिक डायोसिस में आधी सदी से भी ज्यादा समय तक यह सब चलता रहा।
विज्ञापन
बाल यौन शोषण का शिकार रहीं कैंपबेल
एक रिश्तेदार के हाथों बाल यौन शोषण का शिकार रहीं कैंपबेल ने बताया कि जांच के दौरान उनके ऑफिस ने स्थानीय डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी को तीन मामले रेफर किए, जिसके बाद वॉर्सेस्टर में एक मामले में आरोप तय किए गए। बाकी मामलों में कार्रवाई इसलिए नहीं की क्योंकि घटना के समय वह व्यवहार गैर-कानूनी नहीं था।
विज्ञापन
2002 से पहले हुए ज्यादातर शोषण
ज्यादातर शोषण 2002 से पहले हुए। पादरियों द्वारा यौन शोषण का यह मामला उस साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तब सामने आया जब बोस्टन ग्लोब ने अपनी पुलित्जर पुरस्कार विजेता रिपोर्ट प्रकाशित की। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि कैसे बोस्टन के रोमन कैथोलिक आर्चडायोसिस के अधिकारी पादरियों द्वारा किए गए यौन शोषण को छिपाते थे। अखबार की इस रिपोर्टिंग के बाद जांच शुरू हुई, जिसमें दुनिया भर के डायोसिस में इसी तरह के मामले सामने आए और मैसाचुसेट्स की विधायिका को 2002 में कई सुधार लागू करने पड़े।
..........
मृत्युदंड से करीब एक घंटे पहले ही क्रिस्टा गेल की सजा पर अदालत ने लगाई रोक
देश का एक अन्य आपराधिक मामला नैशविल से सामने आया। टेनेसी राज्य में 50 वर्षीय क्रिस्टा गेल पाइक की बुधवार को तय मौत की सजा पर करीब एक घंटा पहले रोक लगा दी गई। उसे करीब 30 साल पहले 18 साल की उम्र में 19 साल की सहपाठी कोलीन स्लेमर की नृशंस हत्या के मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी। स्थानीय समयानुसार उसे सुबह 11 बजे (ईडीटी) फांसी दी जानी थी। संघीय अपीलीय अदालत अब इस सवाल की समीक्षा करेगी कि उसकी सजा सुनाते समय उसके बचपन में हुए यौन शोषण और अन्य आघातों को पर्याप्त रूप से ध्यान में रखा गया था या नहीं।