फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA Will social media accounts for children under 14 be banned in Florida? Law gets court approval

अमेरिका: फ्लोरिडा में 14 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लगेगी रोक? अदालत से कानून को मंजूरी

Thu, 15 Oct 2026 08:32 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, टैलाहैसी
पीटीआई, टैलाहैसी Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 15 Oct 2026 08:32 AM IST
सार

अमेरिका के फ्लोरिडा में 14 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने का रास्ता साफ हो गया है। अपील अदालत ने राज्य के कानून पर लगी रोक हटा दी है। वहीं, 14-15 साल के बच्चों को सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के लिए माता-पिता की मंजूरी लेनी होगी।

विज्ञापन
USA Will social media accounts for children under 14 be banned in Florida? Law gets court approval
सोशल मीडिया बैन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

फ्लोरिडा राज्य को बुधवार को अदालत में एक अहम जीत मिली है। इस फैसले के बाद, राज्य अब 14 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाने और अन्य पाबंदियां लागू करने में सक्षम होगा।
विज्ञापन


2024 में जब गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने इस कानून पर हस्ताक्षर किए थे, तब यह बच्चों की सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर अमेरिका के सबसे सख्त कानूनों में से एक था। अपील अदालत ने कहा कि यह कानून 'फर्स्ट अमेंडमेंट' (अमेरिकी संविधान का पहला संशोधन) से जुड़ा है, लेकिन संभवत यह किसी खास कंटेंट के बजाय तटस्थ तरीके से लागू होता है।
विज्ञापन


बेंच ने क्या कहा? 
11वें अमेरिकी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स की एक बेंच ने 3-0 के बहुमत से कहा कि यह कानून कानूनी चुनौतियों में टिक सकता है,क्योंकि यह बच्चों को सोशल मीडिया की लत से बचाने के लिए जरूरी हद से ज्यादा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक नहीं लगाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कानून में क्या है? 
यह कानून फ्लोरिडा में 14 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोक लगाता है। वहीं, 14 या 15 साल के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने के वास्ते माता-पिता की सहमति जरूरी होगी।

'कंप्यूटर एंड कम्युनिकेशंस इंडस्ट्री एसोसिएशन' और 'नेटचॉइस' जैसे इंडस्ट्री समूहों ने फ्लोरिडा के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। उनका तर्क था कि यह कानून सोशल मीडिया कंपनियों और उपयोगकर्ताओं के 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' के अधिकारों का उल्लंघन करता है। 2025 में एक जज ने कहा था कि यह कानून संभवतः असंवैधानिक है और इस पर रोक (इंजंक्शन) लगा दी थी। जब अपील अदालत इस मामले की सुनवाई कर रही थी, तब उस रोक को होल्ड पर रखा गया था। अब यह रोक हटा दी गई है। वहीं, यह मुकदमा वापस तल्हासी की फेडरल कोर्ट में जाएगा।

अपील अदालत ने क्या बताया? 
अपील अदालत ने बताया कि यह कानून उन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लागू होता है, जिनके बारे में यह तय किया गया है कि वे बच्चों को सोशल मीडिया का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही, यह केवल उन्हीं प्लेटफॉर्म्स पर लागू होता है जो एल्गोरिदम और लत लगाने वाले कई फीचर्स का इस्तेमाल करते हैं। फ्लोरिडा के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय से टिप्पणी मांगने के लिए भेजे गए ईमेल का तुरंत कोई जवाब नहीं मिला। 'नेटचॉइस' ने कहा कि वे इस फैसले से निराश हैं।


'नेटचॉइस' के वकील पॉल टास्के ने कहा, 'हम अभी अपने सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे कि ऑनलाइन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार सुरक्षित रहें। वहीं, अपने परिवारों के लिए फैसले लेते समय माता-पिता का ही मुख्य नियंत्रण बना रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed