India-Seychelles Ties: सेशेल्स के दौरे पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पैट्रिक हर्मिनी के शपथ ग्रहण में हुए शामिल
भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सेशेल्स में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के शपथ ग्रहण में शामिल हुए हैं। वहीं उन्होंने इससे पहले भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नए राष्ट्रपति और सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सेशेल्स में उनकी उपस्थिति सेशेल्स के लोगों के प्रति भारत के दृढ़ समर्थन को रेखांकित करती है - जो दोनों देशों के बीच स्थायी साझेदारी की पुष्टि करती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | Victoria: President-elect of the Republic of Seychelles, Dr Patrick Herminie, takes oath as President of Seychelles
विज्ञापन
Vice President of India, C.P. Radhakrishnan, is also attending his swearing-in ceremony pic.twitter.com/LbH1tb4N3Rविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 26, 2025
यह भी पढ़ें - US-India Ties: नरम पड़े अमेरिका के तेवर! रुबियो बोले- पाकिस्तान से मजबूत संबंध भारत से दोस्ती की कीमत पर नहीं
सेशेल्स में प्रवासी भारतीयों को उपराष्ट्रपति ने किया संबोधित
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री का 'महासागर' - सभी क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति - का दृष्टिकोण एक स्वतंत्र, खुले और सुरक्षित हिंद महासागर के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उपराष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि सेशेल्स इस दृष्टिकोण और वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भागीदार बना हुआ है।
Addressing the Indian diaspora in Seychelles, Hon’ble Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan said Prime Minister Shri Narendra Modi Ji's vision of MAHASAGAR—Mutual and Holistic Advancement for Security and Growth across Regions—reflects our shared commitment to a free, open &… pic.twitter.com/CtAyTpXdpz
— Vice-President of India (@VPIndia) October 26, 2025
Hon’ble Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan said his presence in Seychelles for the swearing-in of the new President and Government, representing India, underscores India’s steadfast support for the people of Seychelles—reaffirming the enduring partnership between the two… pic.twitter.com/P36tIaY2Iy
— Vice-President of India (@VPIndia) October 26, 2025
उपराष्ट्रपति के दौरे पर विदेश मंत्रालय का पोस्ट
विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक पोस्ट में बताया कि उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने अपने दौरे की शुरुआत भारतीय समुदाय को संबोधित करने से की। इसके बाद वे राष्ट्रपति-निर्वाचित का शपथ ग्रहण समारोह भी शामिल हुए। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दौरा भारत-सेशेल्स संबंधों में और गति लाएगा।
विक्टोरिया में भारतीय समुदाय ने जताई उत्सुकता
भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले वहां के भारतीय समुदाय में खुशी और उत्साह देखा गया। समुदाय के लोग इस दौरे को भारत और सेशेल्स के मजबूत रिश्तों का प्रतीक मान रहे हैं। भारतीय समुदाय का उत्साह और उपराष्ट्रपति का यह दौरा, दोनों देशों के बीच रिश्तों को नए आयाम देने और सहयोग बढ़ाने का संकेत है।
यह भी पढ़ें - Lithuania: गुब्बारों से लिथुआनिया में हवाई सेवाएं लगातार दूसरे दिन हुईं प्रभावित, बेलारूस के साथ बढ़ रहा तनाव
भारतीय समुदाय का स्वागत और प्रतिक्रिया
भारतीय समुदाय के सदस्य सुनील ने कहा, 'यह एक महान अवसर है... यह दोनों देशों के बीच रिश्तों की ताकत को दर्शाता है।' वहीं दिव्या पिल्लई ने कहा, 'हम सभी उनके आगमन को लेकर बहुत उत्साहित हैं। कुछ साल पहले प्रधानमंत्री मोदी भी यहां आए थे। यह दौरा हमें बहुत प्रेरित करता है। उनकी मौजूदगी भारत-सेशेल्स रिश्तों को और मजबूत करती है।' हेताल शाह ने कहा, "हम बहुत उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि इस दौरे से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे।'