{"_id":"69ae1e68a4331d46e2096a6b","slug":"world-news-updates-9-march-pakistan-usa-ttp-russia-iran-west-asia-crisis-2026-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World: पाकिस्तान में सुरक्षा बलों की आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में करीब 20 आतंकी ढेर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World: पाकिस्तान में सुरक्षा बलों की आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में करीब 20 आतंकी ढेर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nitin Gautam
Updated Mon, 09 Mar 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मुठभेड़ में करीब 20 आतंकियों को ढेर कर दिया है। खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों ने पांच अलग-अलग खुफिया अभियानों में 13 आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर ने रविवार को बताया कि ये अभियान 6 और 7 मार्च को चलाए गए थे। सबसे बड़ी कार्रवाई बाजौर जिले में हुई, जहां भीषण गोलाबारी के बाद पांच आतंकियों को ढेर कर दिया गया। इसके अलावा बन्नू, डेरा इस्माइल खान, खैबर और दक्षिण वजीरिस्तान जिलों में हुई मुठभेड़ों में आठ अन्य आतंकी मारे गए।
पाकिस्तान के पंजाब में TTP के 4 आतंकवादी मारे गए
पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने रविवार रात पंजाब प्रांत में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के चार आतंकवादियों को मार गिराया। पंजाब पुलिस के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) के अनुसार, पंजाब का डेरा गाजी खान जिला एक बड़े आतंकवादी हमले से बाल-बाल बच गया, क्योंकि 'फितना अल-खवारिज' (TTP) के चार आतंकवादी सीमावर्ती गांव जोतार के पास CTD के साथ गोलीबारी में मारे गए।
CTD ने कहा, 'इलाके में लगभग 15 आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद एक खुफिया ऑपरेशन चलाया, जिन्होंने DG खान में पुलिस चेकपॉइंट और अन्य सरकारी ठिकानों पर हमला करने की योजना को अंतिम रूप दिया था। जैसे ही काउंटर टेरेरिज्म टीम उस जगह पर पहुंची, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सीटीडी के कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप चार आतंकवादी मारे गए। 11 अन्य आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। आतंकवादियों के पास से राइफल, गोला-बारूद और विस्फोटक सामान समेत हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए।
Trending Videos

न्यूजीलैंड की एक चैरिटी शॉप को गलती से दान में मिला मारिजुआना और कैश वाला बैग
न्यूजीलैंड के साउथलैंड इलाके में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां दो किशोर गलती से मारिजुआना(गांजा) और नकदी से भरा एक बैग चैरिटी शॉप के डोनेशन एरिया में छोड़ गए। यह घटना 18 फरवरी की है। पुलिस ने बताया कि एक लड़का और लड़की अपनी गाड़ी की सर्विसिंग का इंतजार कर रहे थे, तभी उन्होंने यह बैग दुकान के बाहर रख दिया। दुकान के एक वॉलंटियर को बैग से तेज गंध आई। जब उसने बैग खोला, तो उसमें 43.2 ग्राम मारिजुआना के पैकेट और 3,700 न्यूजीलैंड डॉलर (लगभग 2,200 अमेरिकी डॉलर) मिले। न्यूजीलैंड में मनोरंजन के लिए मारिजुआना का इस्तेमाल और ड्रग्स बेचना गैर-कानूनी है। यहां केवल डॉक्टर की सलाह पर ही इसके मेडिकल इस्तेमाल की इजाजत है।
बैग गायब होने पर घबराए हुए किशोर उसे वापस लेने दुकान पहुंचे तो वहां के स्टाफ ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने जब उनकी कार की तलाशी ली, तो उसमें एक एयर पिस्टल, पुलिस स्कैनर और कुछ और कैश मिला। न्यूजीलैंड के कानून के मुताबिक, 18 साल से कम उम्र के लोग बिना लाइसेंस या बड़ों की देखरेख के एयर पिस्टल नहीं रख सकते। पुलिस स्कैनर रखना जुर्म नहीं है, लेकिन उसकी जानकारी बांटना गैर-कानूनी है। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से दुकान के नाम का खुलासा नहीं किया है। गिरफ्तार किशोरों पर क्या आरोप लगे हैं, इसकी जानकारी भी नहीं दी गई है। न्यूजीलैंड में यूथ कोर्ट के मामलों की रिपोर्टिंग को लेकर काफी सख्त नियम हैं, इसलिए उनकी पहचान और केस की जानकारी गुप्त रखी गई है।
ग्लासगो में भीषण आग: स्कॉटलैंड का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन बंद
स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर के बीचों-बीच एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस वजह से सोमवार को स्कॉटलैंड का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन, ग्लासगो सेंट्रल, बंद करना पड़ा। नेशनल रेल ने बताया कि स्टेशन से आने-जाने वाली सभी ट्रेनें रोक दी गई हैं। अभी यह पता नहीं चला है कि स्टेशन दोबारा कब खुलेगा। यह आगस्कॉटलैंड के रविवार को यूनियन स्ट्रीट पर एक वेप शॉप में लगी थी। यह दुकान स्टेशन के बिल्कुल बगल में है। आग पूरी रात जलती रही, जिससे 1851 में बनी इस पुरानी इमारत का एक हिस्सा गिर गया। वीडियो में इमारत और उसकी गुंबद वाली छत आग की लपटों में घिरी दिखी। बाद में छत का वह हिस्सा ढह गया। स्कॉटिश फायर एंड रेस्क्यू सर्विस ने बताया कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।

कमेंट
कमेंट X