{"_id":"6aa204fe2fe7770c310b1b76","slug":"world-news-updates-donald-trump-new-claim-controversy-usa-china-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुनिया की खबरें: 'मुझे गोद में उठाकर भागे थे दमकलकर्मी', ट्रंप के दावे पर उठे गंभीर सवाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया की खबरें: 'मुझे गोद में उठाकर भागे थे दमकलकर्मी', ट्रंप के दावे पर उठे गंभीर सवाल
Thu, 10 Sep 2026 06:46 AM IST
नितिन गौतम
अमर उजाला डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला डेस्क, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 10 Sep 2026 06:46 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उस दौर को लेकर एक नया और विवादित दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि हमलों के तुरंत बाद जब वे ग्राउंड जीरो के पास गए थे, तब एक हिलती हुई इमारत से बचाने के लिए दो हट्टे-कट्टे दमकलकर्मियों ने उन्हें अपनी बांहों में ऊपर उठाया और सुरक्षित जगह तक दौड़ लगाकर ले गए।
हालांकि, उस समय ग्राउंड जीरो पर राहत और बचाव कार्य में जुटे फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स और उनके जीवनी लेखक ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए इसे पूरी तरह निराधार बताया है। व्हाइट हाउस के पास 'द एलिप्स' मैदान में मंगलवार को आयोजित संबोधन में ट्रंप ने अपनी निर्माण टीम के साथ लोअर मैनहट्टन जाने की बात दोहराई।
अधिकारियों ने दावों को नकारा
न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के पूर्व डिप्टी चीफ रिचर्ड एलेस ने कहा, "मैंने वहां कई महीने बिताए, लेकिन ट्रंप को कभी वहां नहीं देखा। वे उस समय एक आम नागरिक (रियल एस्टेट कारोबारी) थे, मुझे नहीं लगता कि वे वहां किसी भी तरह की प्रत्यक्ष भूमिका निभा रहे थे।

दक्षिण-पूर्वी चीन में भूस्खलन, मौतों का आंकड़ा बढ़कर 16 पहुंचा
चीन के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण स्थिति काफी गंभीर हो गई है। जीयांग्शी प्रांत के सुइझुआन जिले में एक और शव मिलने के बाद मौतों का आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया है। इस इलाके में 'सौडेल' तूफान के आने के बाद कई दिनों तक लगातार तेज बारिश हुई थी।
भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से 18,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। सबसे ज्यादा 13 मौतें गाओपिंग शहर में एक कीचड़ धंसने (मडस्लाइड) की घटना में हुईं। पास के हुनान प्रांत में भी बारिश और भूस्खलन से दो लोगों की जान चली गई है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल के प्रकाशक पर फैसला
हॉंगकॉंग की एक अदालत ने 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के प्रकाशक डाउ जोंस कंपनी को दोषी ठहराया है। अदालत ने माना कि कंपनी ने अपनी पूर्व पत्रकार सेलिना चेंग को ट्रेड यूनियन में शामिल होने से रोका था। सेलिना चेंग 'हॉंगकॉंग जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन' की अध्यक्ष थीं और उन्हें जुलाई 2024 में नौकरी से निकाल दिया गया था। हालांकि, कोर्ट ने कंपनी को पत्रकार को नौकरी से निकालने के दूसरे आरोप से बरी कर दिया है। अदालत जल्द ही इस मामले में सजा और जुर्माने का फैसला सुनाएगी। इस घटना से हॉंगकॉंग में मीडिया की आजादी को लेकर चिंताएं एक बार फिर बढ़ गई हैं।