OPPO Reno16 and 16c: क्या क्रिएटर-फर्स्ट अप्रोच से युवाओं का दिल जीत पाएगी ये सीरीज? जानिए इनकी हर खासियत
9 जुलाई से शुरू हो रही है OPPO Reno16 और Reno16c की सेल। जानिए इन 50MP कैमरा, AI फीचर्स और भारत की पहली HoloVerse 3D डिजाइन वाले दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में, जो बदल देंगे आपका अनुभव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्मार्टफोन मेकर ओप्पो ने कंटेंट क्रिएटर्स और युवा प्रोफेशनल्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी नई 'रेनो 16 सीरीज' को बाजार में उतारा है। 'लिव इन द मोमेंट' कैंपेन के तहत पेश की गई इस सीरीज में दो दमदार स्मार्टफोन- ओप्पो रेनो 16 और ओप्पो रेनो 16c शामिल हैं। आगामी 9 जुलाई से इन दोनों स्मार्टफोन्स की पहली सेल शुरू होने जा रही है। यह सीरीज उन सभी के लिए डिजाइन की गई है, जो अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में हर पल को शानदार तरीके से कैद करना चाहते हैं।
ओप्पो रेनो 16 और 16c का डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी कितनी मजबूत है?
युवाओं के लिए फोन सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि उनके स्टाइल का हिस्सा होता है, और इसी को ध्यान में रखते हुए ओप्पो रेनो 16 और 16c को भारत की पहली 'होलोवर्स 3D' डिजाइन के साथ '3D पॉप प्लैनेट डिजाइन' में पेश किया गया है। विशेष रूप से इसके 'स्टारी व्हाइट' वेरिएंट में बिना चश्मे के ही 3D प्रभाव दिखाई देता है, जिससे एक आकाशीय ग्रह फोन की सतह के नीचे तैरता हुआ महसूस होता है। यह सीरीज स्टार्री व्हाइट, ट्वाइलाइट वॉयलेट और स्टेलर पर्पल रंगों में उपलब्ध है।
Reno16 में 6.32-इंच की AMOLED डिस्प्ले (1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस) और Reno16c में 6.57-इंच की AMOLED डिस्प्ले (1,400 निट्स ब्राइटनेस) दी गई है। दोनों ही स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, FHD+ रेजोल्यूशन और उन्नत आई-केयर तकनीक को सपोर्ट करती हैं।
प्रीमियम मजबूती के लिहाज से रेनो सीरीज में पहली बार ग्राहकों को IP66, IP68, IP69 के साथ–साथ IP69K की ड्यूरेबिलिटी रेटिंग भी दी गई है। यानी आपका फोन सिर्फ बारिश नहीं अंडरवाटर से लेकर, हाई प्रेशर वाटर जेट के सामने भी सेफ है। इसमें एआई स्नैप की की सुविधा मौजूद है और इसका फ्रेम एल्युमिनियम से तैयार किया गया है। वहीं, 'AI स्नैप की' की मदद से किसी भी एक्शन, मेमोरी या शॉर्टकट तक तुरंत पहुंचा जा सकता है। ये फीचर्स जानकारी के ओवरलोड को कम कर के उसे रोजमर्रा के उपयोगी कामों में बदलते हैं।
क्या इनका कैमरा व्लॉगिंग और सोशल मीडिया के लिए गेम-चेंजर साबित होगा?
इन दोनों स्मार्टफोन्स को पूरी तरह से 'क्रिएटर-फर्स्ट' अनुभव के लिए तैयार किया गया है। Reno 16 में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सिस्टम और Reno 16c में 50MP का main और telephoto, और 8MP का
अल्ट्रा वाइड कैमरा दिए गए हैं। दोनों ही फोन्स में 100 डिग्री की एफओवी के साथ 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और मिनी-व्लॉग्स के लिए इसमें 'AI रीमिक्स कोलाज' फीचर है, जिससे फोटो या वीडियो के किसी भी मूविंग हिस्से को कट करके स्टिकर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। एक टैप में बेहतरीन कंटेंट के लिए 'Pop कैम' फीचर है, जिसमें डिजिकैम और इंस्टेंट फिल्म जैसे 9 खास स्टाइल्स दिए गए हैं। साथ ही, इंट्रेस्टिंग और क्रिएटिव कोलाज बनाने के लिए 'पॉपआउट 2.0' है और चलते-फिरते स्मूथ वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 4k 60 fps में इनबिल्ट 4K ऑटो स्ट्रेटन वीडियो तकनीक दी गई है, जो पांच डिग्री तक के झुकाव को खुद ठीक कर लेती है। इसके अलावा, 'डुअल-व्यू वीडियो 2.0' व्लॉगिंग को और आसान बनाता है और 'बबल' को एक क्रिएटर कंपेनियन के रूप में पेश किया गया है।

ColorOS 16.1 के एडवांस एआई फीचर्स यूजर्स की जिंदगी को कैसे आसान बनाएंगे?
ओप्पो रेनो 16 सीरिज के दोनों ही स्मार्टफोन ColorOS 16.1 पर काम करते हैं, जो बेहतरीन इंटेलिजेंट एआई फीचर्स से लैस है। इनमें जेमिनी, परप्लेक्सिटी और ChatGPT द्वारा संचालित 'AI माइंड पायलट' दिया गया है, जो स्मार्ट तरीके से तीनों प्लेटफॉर्म को साथ में इस्तेमाल करता है और जानकारियां जुटाने में मदद करता है। स्क्रीनशॉट और वॉयस नोट्स को एक ही जगह सुरक्षित रखने के लिए 'AI माइंड स्पेस' है। इसके अलावे इसमें वॉयस/लाइव अनुवाद, AI बिल मैनेजर (खर्च और रसीद प्रबंधन), AI रिकॉर्डिंग स्टिकर (मीटिंग्स के दौरान मार्कर और ऑटो-समरी बनाने के लिए), और AI स्कैन व एक्सट्रैक्ट (दस्तावेजों को एडिटेबल डिजिटल फॉर्मेट में बदलने के लिए) जैसे टूल्स शामिल हैं।
ऑल-डे बैटरी से मिलेगी बिना रुके काम करने की आजादी
इसके अलावा, बिना रुके काम करने और कंटेंट बनाने के लिए इन दोनों मॉडल्स में लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और 80W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जो हेवी यूजर्स के लिए भी एक बड़ी राहत है। Reno16 में 6700mAh और Reno16c में 7000mAhकी विशाल बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOCTM फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

क्या 'लिव इन द मोमेंट' के वादे पर खरे उतरते हैं ओप्पो के ये दोनों स्मार्टफोन?
ओप्पो रेनो 16 और रेनो 16c न केवल एक बेहतरीन कैमरा और डिजाइन ऑफर करते हैं, बल्कि ये यात्रियों और प्रोफेशनल्स के लिए बेहद प्रैक्टिकल टूल भी साबित होते हैं। उदाहरण के लिए, इनमें AI बिल मैनेजर और AI मेनू ट्रांसलेशन जैसे खास फीचर्स हैं, जिनकी मदद से ट्रैवेलर्स किसी भी विदेशी भाषा के मेनू का आसानी से अनुवाद कर सकते हैं और स्थानीय कीमतों को समझकर बेफिक्र होकर अपना बजट व ट्रिप मैनेज कर सकते हैं। इन नए मॉडलों में एक अनूठा 3D होलोवर्स डिजाइन दिया गया है। यह डिजाइन फोन को एक खास पहचान देता है। कैमरा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए AI रीमिक्स कोलाज फीचर शामिल किया गया है। इसके साथ ही, पॉप कैम जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। ये सुविधाएं उपयोगकर्ताओं को रचनात्मक तस्वीरें और वीडियो बनाने में मदद करती हैं। दोनों फोन ColorOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। जो कि बेहतर प्रदर्शन और उपयोगकर्ता अनुभव प्रदान करता है।
ये दोनों स्मार्टफोन अपने फंक्शनल और इमोशनल वैल्यू के दम पर उन यूजर्स के लिए परफेक्ट चॉइस बनते हैं, जो अपनी जिंदगी खुलकर जीना चाहते हैं और स्मार्टफोन को अपनी पहचान का विस्तार मानते हैं।

कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो OPPO Reno16 5G का 8GB+256GB वेरिएंट ₹61,999 और 12GB+256GB वेरिएंट ₹67,999 में उपलब्ध होगा। वहीं, OPPO Reno16c 5G की शुरुआती कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए ₹46,999 रखी गई है, जबकि इसका 8GB+256GB वेरिएंट ₹49,999 और 12GB+256GB वेरिएंट ₹55,999 में उपलब्ध होगा। इसी के साथ OPPO Bubble भी खरीद के लिए ₹7,999 में उपलब्ध है।
दोनों स्मार्टफोन और OPPO Bubble 9th July से अमेजन, फ्लिपकार्ट, मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स और ओप्पो ई-स्टोर पर उपलब्ध होंगे।
आकर्षक ऑफर्स
OPPO Reno16 5G और OPPO Reno16c 5G दोनों स्मार्टफोन्स के साथ लॉन्च ऑफर्स दिए गए हैं। ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड और UPI ट्रांजैक्शन पर 10% तक इंस्टेंट कैशबैक, 18 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट/नो-कॉस्ट EMI का विकल्प, 6 महीने का मुफ्त स्क्रीन प्रोटेक्शन प्लान, OPPO Enco Buds 3 Pro सिर्फ ₹1,499 में और OPPO Bubble डिवाइस लगभग ₹1,333 प्रति माह की EMI पर खरीदने का मौका मिलेगा। हालांकि, ये ऑफर्स बैंक, फाइनेंस पार्टनर और बिक्री प्लेटफॉर्म के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।
