फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Advertorial ›   GITAM launches eight new degree programmes for working professionals, no more career breaks

GITAM ने कार्यरत पेशेवरों के लिए आठ नए डिग्री कार्यक्रम शुरू किए, अब करिअर में ब्रेक की जरूरत नहीं

Fri, 26 Jun 2026 06:12 PM IST
मार्केटिंग डेस्क बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Fri, 26 Jun 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
GITAM launches eight new degree programmes for working professionals, no more career breaks
गंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (GITAM)। - फोटो : amarujala.com

आज के समय में अपस्किलिंग ही कैरियर ग्रोथ की दिशा तय करती है। ऐसे दौर में GITAM के एआईसीटीई-अप्रूव्ड डिग्री प्रोग्राम्स भारत के वर्किंग प्रोफेशनल्स को नौकरी छोड़े बिना अपनी शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। "अपनी नौकरी जारी रखते हुए अपनी क्वालिफिकेशन को अपग्रेड करें और ऐसी डिग्री प्राप्त करें जिसे पूरे भारत में इंडस्ट्री और एम्प्लॉयर्स बिना किसी संकोच के पूर्ण मान्यता देते हैं।"

विज्ञापन


गंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (GITAM) देशभर के हजारों कार्यरत पेशेवरों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएँ खोल रहा है। लंबे समय से नौकरी और औपचारिक उच्च शिक्षा के बीच संतुलन बनाने की चुनौती का सामना कर रहे वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए संस्थान एक प्रभावी समाधान लेकर आया है। एमडीयू रोहतक से संबद्ध, एआईसीटीई-अप्रूव्ड स्वायत्त (ऑटोनॉमस) संस्थान तथा नैक द्वारा 'ए' ग्रेड से मान्यता प्राप्त GITAM वर्तमान में विशेष रूप से वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए आठ प्रोग्राम संचालित कर रहा है।

विज्ञापन

अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स

बी.टेक. इन कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, बी.टेक. इन फायर टेक्नोलॉजी एंड सेफ्टी, बी.टेक. इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, बी.टेक. इन सिविल इंजीनियरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स

एम.टेक. इन सीएसई, एम.टेक. इन स्ट्रक्चरल डिजाइन, एमबीए, एमसीए

इन प्रोग्राम्स को वर्किंग प्रोफेशनल्स की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फ्लेक्सिबल शेड्यूल, कैरियर ब्रेक की आवश्यकता नहीं तथा राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त एआईसीटीई-अप्रूव्ड डिग्री जैसी विशेषताएँ इन्हें और अधिक उपयोगी बनाती हैं। चाहे कोई सेफ्टी ऑफिसर औपचारिक तकनीकी योग्यता प्राप्त करना चाहता हो, कोई इंजीनियर मास्टर्स डिग्री हासिल करना चाहता हो अथवा कोई मैनेजर एमबीए के माध्यम से अपने कैरियर को नई दिशा देना चाहता हो, GITAM सभी के लिए एक विश्वसनीय और सुलभ मंच प्रदान करता है।


इन प्रोग्राम्स के लिए पात्रता (एलिजिबिलिटी) नियमित पाठ्यक्रमों के समान है। केवल दो अतिरिक्त शर्तें लागू हैं-

  • 1. अभ्यर्थी के पास किसी संगठन में कम से कम एक वर्ष का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए।
  • 2. अभ्यर्थी का निवास स्थान अथवा कार्यस्थल संस्थान से 75 किलोमीटर की परिधि के भीतर होना चाहिए।

गवर्नमेंट एम्प्लॉइज, एमएनसी प्रोफेशनल्स तथा विभिन्न इंडस्ट्रीज में कार्यरत कर्मचारी इन प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए पात्र हैं।

ऑनलाइन अथवा कॉरेस्पॉन्डेंस विकल्पों की तुलना में यह एक पूर्ण रूप से मान्यता प्राप्त, नियमित, एआईसीटीई-अप्रूव्ड डिग्री प्रोग्राम है, जो कैंपस बेस्ड, अकादमिक रूप से सुदृढ़ तथा इंडस्ट्री-ओरिएंटेड है। यह वर्किंग प्रोफेशनल्स को अपने कैरियर को प्रभावित किए बिना हायर एजुकेशन प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है।


वर्किंग प्रोफेशनल्स प्रोग्राम्स के अतिरिक्त, GITAM पूर्णकालिक विद्यार्थियों के लिए भी अनेक शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित करता है, जिनमें शामिल हैं- बीटेक, बी.टेक. लीट, एम.टेक., बीसीए, एमसीए, बीबीए, एमबीए बी. आर्क., एम.आर्क., बी.एड., एम.एड.।

ये प्रोग्राम्स इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशंस, आर्किटेक्चर तथा एजुकेशन जैसे विविध क्षेत्रों को कवर करते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा एमबीए के एनबीए-एक्रेडिटेड प्रोग्राम्स संस्थान की अकादमिक उत्कृष्टता को और मजबूत बनाते हैं।

टाइम्स रैंकिग सर्वे 2025 में इंजीनियरिंग श्रेणी में भारत में 41वां स्थान प्राप्त करने वाला GITAM आज एक प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थान के रूप में स्थापित है। संस्थान के पूर्व छात्र (एलुमनाई) गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, इंफोसिस और विप्रो जैसी अग्रणी कंपनियों में कार्यरत हैं। यही कारण है कि GITAM केवल एक कॉलेज नहीं, बल्कि कैरियर निर्माण और प्रोफेशनल सफलता का एक सशक्त प्लेटफॉर्म बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed