सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Advertorial ›   OPPO Reno15 Series Review does flagship camera lag killer performance ai features really worth know details

OPPO Reno15 Series 5G Review: फ्लैगशिप कैमरा और लैग-किलर परफॉर्मेंस का कॉम्बो, कितना दमदार है नया रेनो सीरीज?

Media Marketing Initiatives Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Thu, 05 Feb 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
सार

OPPO ने भारत में Reno15 Series 5G लॉन्च कर अपनी कैमरा सेंट्रिक इमेज को और भी मजबूत किया है। फ्लैगशिप कैमरा, लैग-फ्री परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिजाइन और AI फीचर्स के साथ Reno15, Reno15 Pro और Reno15 Pro Mini क्या सच में पैसा वसूल हैं? पढ़िए डिटेल रिव्यू।

OPPO Reno15 Series Review does flagship camera lag killer performance ai features really worth know details
खूबसूरत लेकिन ड्यूरेबल डिजाइन - फोटो : OPPO
विज्ञापन

विस्तार

OPPO अपने Reno Series की लिगेसी को आगे बढ़ाते हुए Reno15 Series 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। नई Reno15 सीरीज के तहत कंपनी ने तीन स्मार्टफोन Reno15, Reno15 Pro और Reno15 Pro Mini को पेश किया है। सभी मॉडल्स 5G स्मार्टफोन्स हैं और Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलते हैं। हमने हाल ही में इन तीनों फोन को यूज किया और यहां आपके साथ Reno15 Series फोन का रिव्यू एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं।
Trending Videos


खूबसूरत लेकिन ड्यूरेबल डिजाइन
OPPO ने अपने Reno15 Series स्मार्टफोन्स के डिजाइन को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। तीनों फोन हाथ में पकड़ते ही एक प्रीमियम एक्सपीरियंस देते हैं। फोन को पकड़ते ही हमें महसूस हुआ की इनमें वजन का परफेक्ट डिस्ट्रिब्यूशन है और हल्के हाथ से भी पकड़ने पर भी फोन से ग्रिप लूज नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


OPPO ने Reno स्मार्टफोन सीरीज में पहली बार मिनी वर्जन Reno15 Pro Mini को पेश किया है। यह भारत में कंपनी का पहला कॉम्पैक्ट फोन है।

Reno15 और Reno15 Pro Mini फोन्स में ग्राहकों को इंडस्ट्री फर्स्ट HoloFusion टेक्नोलॉजी और वन-पीस स्कल्पटेड ग्लास डिजाइन देखने के मिलेगा, जो फोन के ग्लेशियर व्हाइट वेरिएंट में मिलता है। इससे फोन के बैक पैनल में लाइट पड़ने पर 3D लेयर्ड विजुअल इफेक्ट मिलता है। इसके साथ ही इसमें एयरोस्पेस ग्रेड एलुमिनियाम फ्रेम का इस्तेमाल किया है। गिरने पर फोन को झटके से बचाने के लिए तीनों फोन्स में Sponge Bionic Cushioning दी गई है। इसके अलावा, स्क्रीन के प्रोटेक्शन के लिए Reno15 और Reno15 Pro Mini में Corning Gorilla Glass 7i और Reno15 प्रो में Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है। पानी और धूल-मिट्टी से प्रोटेक्शन के लिए तीनों फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ आते हैं।

OPPO Reno15 Series Review does flagship camera lag killer performance ai features really worth know details
Reno15 Pro और Reno15 Pro Mini में 200 MP का है मेन कैमरा - फोटो : OPPO
कंपनी ने Reno15 Series स्मार्टफोन्स के कैमरा मॉड्यूल में Dynamic Stellar Ring डिजाइन दिया है जो लाइट पड़ने पर सॉफ्ट ग्लो देता है। OPPO Reno15 Series के अल्ट्रा-थिन बेजेल्स भी इसके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में प्राइम फैक्टर हैं। तीनों फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले स्मार्ट एडाप्टिव AMOLED स्क्रीन के साथ आते हैं। लेकिन डिस्प्ले और बेजेल साइज अगल-अलग है।

कैमरा परफॉर्मेंस और इमेज क्वालिटी है शानदार
OPPO Reno15 में 50 MP का मेन कैमरा, 50 MP 3.5x वाला टेलीफोटो कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Reno15 Pro और Reno15 Pro Mini की बात करें तो दोनों में 200 MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ, 50 MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, 3.5X के साथ 50 MP का टेलीफोटो कैमरा और 50 MP का अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा दिया गया है।

OPPO ने पहली बार Reno15 5G Series फोन्स में भारतीय ग्राहकों के लिए Pure Tone Technology को इंट्रोड्यूस किया है, जिससे फोन में क्रिस्टल क्लियर तस्वीरें मिलती हैं। इस टेक्नोलॉजी को कंपनी ने अपनी Vivid and Clear इमेजिंग फ्रेमवर्क पर तैयार किया है, जिससे स्किन टोन और सीन के रंग ज्यादा सटीक, नैचुरल और बैलेंस्ड दिखाई देते हैं।

Reno15 Pro और Reno Pro Mini  का दमदार 200MP मेन कैमरा Ultra-Clear इमेज जनरेट करता है। मेन कैमरा के पूरे फोकल रेंज में हाई-डेफिनिशन कवरेज मिलने से बेहद बारीक टेक्सचर भी शार्प और क्रिस्टल क्लियर नजर आते हैं। हमें OPPO Reno15 5G Series का 50MP टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा काफी वर्सेटाइल लगा। यह 1X से 3.5X तक लेंस जूम सपोर्ट सकता है, जो सब्जेक्ट और बैकग्राउंड के बीच की डिस्टेंस को कंप्रेस करके रेगुलर शॉट्स को अल्ट्रा क्लियर पोर्ट्रेट्स में बदल देता है।

OPPO Reno15 Series Review does flagship camera lag killer performance ai features really worth know details
सीरीज में नया वीडियो एडिटिंग टूल जोड़ा गया है। - फोटो : OPPO
इसके अलावा, Reno15 5G Series का 50MP Ultra-Wide सेल्फी कैमरा भी हमें काफी इंप्रेसिव लगा। यह एक फ्लैगशिप ग्रेड कैमरा है जो 100 डिग्री का फिल्ड ऑफ व्यू देता है। इसकी वजह से हमें ग्रुप सेल्फी लेने के लिए सेल्फी स्टिक लगाने की जरूरत ही नहीं पड़ी। 

हमें OPPO Reno15 सीरीज के कैमरों की एक और बात हमें बहुत इंप्रेसिव लगी। इसके सभी कैमरे 4K 60fps HDR वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं, जिससे कैमरों के बीच बिना रुकावट स्विच करते हुए भी साफ, शार्प और नैचुरल रंगों वाले वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। Reno15 Series में डुअल-व्यू वीडियो फीचर भी मिलता है। रिव्यू में हमने एक्सपीरियंस किया कि इसके साथ कंटेंट क्रिएट करना काफी आसान है। इसमें फ्रंट और रियर दोनों कैमरे एक साथ एक्टिव हो जाते हैं।

OPPO Reno15 Series में फोटो एडिटिंग के लिए कई ऑप्शन पहले से ही उपलब्ध थे जैसे AI Eraser, AI Reflection Remover आदि। इसमें अब AI Portrait Glow फीचर जुड़ गया है। यह एक ही टैप में कम रोशनी वाली तस्वीरों, जैसे अंडरएक्सपोज्ड, ओवरएक्सपोज्ड या बैकलिट सीन को प्रोफेशनल पोर्ट्रेट में बदल देता है। फोटोज ही नहीं, Reno15 Series में वीडियो एडिट करने के लिए भी आपको थर्ड पार्टी एप्स के भरोसे नहीं बैठना पड़ेगा। इसमें नया Video Editing टूल डिफॉल्ट Photos एप के अंदर ही मिलता है, जो वीडियो को जल्दी और आसान तरीके से एडिट करने की सुविधा देता है।

पॉपआउट और डुअल-व्यू वीडियो फीचर से बढ़ाएं क्रिएटिविटी
OPPO Reno15 Series पहली बार एक बहुत ही फन और क्रिएटिव फीचर भी ऐड कर रहा है। Popout फीचर, जिससेएडिटिंग करने में हमें काफी मजा आया। डिफॉल्ट Photos एप में आप 2 से 9 तक तस्वीरें चुनकर “Collage” पर टैप कर सकते हैं। फिर जिस इमेज को आप पॉपआउट करना चाहते हैं, बस उसपे क्लिक करिए और आपका इंटरैक्टिव कोलाज तैयार है। Popout स्टिल फोटो और मोशन फोटो दोनों के साथ काम करता है। हमने अलग-अलग फोटोज को मिलाकर विज़ुअली इम्प्रेसिव क्रॉस-टाइम स्टोरीज तैयार की।

OPPO Reno15 Series Review does flagship camera lag killer performance ai features really worth know details
सीरीज में पहली बार पेश किया गया पॉप-आउट फीचर - फोटो : OPPO
लैग-किलर परफॉर्मेंस के साथ सुपरफॉस्ट चार्गिंग का कॉम्बो
Reno15 Pro और Reno15 Pro Mini में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट दिया गया है, जो अपनी कैटेगरी में दुनिया का पहला All-Big Core डिजाइन वाला प्रोसेसर है।  वहीं Reno15 5G में Snapdragon 7 Gen 4 Mobile प्लेटफॉर्म दिया गया है, जिसे 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसका CPU पिछली जनरेशन के मुकाबले 27% बेहतर परफॉर्मेंस देता है। GPU में 30% तक का बूस्ट मिलता है, जबकि NPU की परफॉर्मेंस 65% तक बढ़ गई है। OPPO Reno15 Series में हमें AI HyperBoost 2.0 के सपोर्ट से सबसे मैक्सिमम 120fps (फ्रेम रेट) पर भी स्मूद और स्टेबल परफॉर्मेंस मिला। साथ ही AI LinkBoost 3.0 के वजह से बेहतरीन कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है। यह फीचर खासतौर पर भीड़-भाड़ वाले Wi-Fi नेटवर्क या कमजोर मोबाइल नेटवर्क जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है।

6500 mAH की बैटरी के साथ सुपर-फास्ट 80W की चार्जिंग
OPPO Reno15 और Reno15 Pro में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जबकि Reno15 Pro Mini में 6200 mAh की बैटरी के साथ आता है। तीनों फोन में 80W SUPERVOOCTM फास्ट चार्जर मिलता है। वहीं, Reno15 Pro में 50W का AIRVOOCTM वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। Reno15 Pro में हमें बस 10 मिनट के चार्ज में 5 घंटे तक व्हाट्सएप, 4.3 घंटे तक यूट्यूब और 4.5 घंटे तक इंस्टाग्राम चलाने तक का बैकअप मिल गया।

ColourOS 16 से फोन को मिलती है सुपर स्मूथनेस
OPPO ने Reno15 Series में ColorOS 16 में एकदम नया Luminous Rendering Engine और Trinity Engine के दम पर स्मूदनेस का नया मानक पेश किया है। इसमें आपे काम को आसान करने के लिए AI Mind Space फीचर भी दिया गया है, जो आपको स्क्रीन पर बस थ्री फिंगर टैप करके कई फीचर्स को एक्ससे करने की सुविधा देता है। इस फीचर को Google Gemini से इंटिग्रेट किया गया है।

OPPO Reno15 Series स्मार्टफोन्स में मिलने वाले इंडस्ट्री फर्स्ट डुअल-ऑथेंटिकेशन लॉकिंग मोड भी काफी इम्प्रेसिव है। फोन खो जाने पर सिर्फ कस्टमर सपोर्ट को कॉल करके फोन को तुरंत लॉक कराया जा सकता है। वहीं, फोन से सिम कार्ड निकालने पर यह अपने आप लॉक हो जाता है। डिवाइस अनलॉक करने के लिए पासवर्ड और बायोमेट्रिक, दोनों की जरूरत होती है। इससे पासवर्ड लीक होने की कंडिशन में भी फोन सुरक्षित रहता है।

Reno15 Series की टेस्टिंग के दौरान हमने O+ Connect की मदद से OPPO और iOS/iPadOS डिवाइसों के बीच आसानी से फोटोज, वीडियो और फाइल्स ट्रांसफर किए। इस फीचर की मदद से हमने macOS और Windows दोनों पर फोन के स्क्रीन को मिरर भी करके देखा। यहां तक कि हमने Reno15 Series फोन्स से अपने PC को रिमोटली कंट्रोल भी किया। मल्टिपल प्लेटफॉर्म्स पर Reno15 Series की आसान कनेक्टिविटी हमें काफी इंप्रेसिव लगी।

क्यों खरीदना चाहिए OPPO Reno15 Series?
OPPO Reno सीरीज फोन्स हमेशा से ही कैमरा सेंट्रिक रहे हैं। Reno15 Series फोन्स में भी कैमरा परफॉर्मेंस को सेंटर में रखा गया है। इस सीरीज में कंपनी ने पहली बार 200MP कैमरा इंट्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही कई एआई फीचर्स फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को आसान और क्रिएटिव बनाते हैं। हालांकि, Reno15 Series में कंपनी ने कैमरा परफॉर्मेंस से आगे बढ़कर डिजाइन, सेफ्टी और प्रोसेसिंग पावर को भी बेहतर बनाने पर ध्यान दिया है, जो इसे प्रीमियम सेगमेंट का एक ऑलराउंडर फोन बना देते हैं। Reno15 Series की कीमत मजह ₹45,999 से शुरू हो जाती है, जिसके चलते ये फोन इस प्राइस पर पूरी तरह पैसा वसूल साबित होता है।

कुल मिलाकर, OPPO Reno15 Series उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन तो चाहते हैं, लेकिन यह भी चाहते हैं कि फोन में उन्हें बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिजाइन, स्मूथ यूआई और दमदार सेफ्टी फीचर्स भी मिलें। चाहे आप कंटेंट क्रिएटर हों, गेमर हों या फिर स्मूथ एक्सपीरियंस चाहने वाले एक आम यूजर, OPPO Reno15 Series स्मार्टफोन आपको हर तरह से परफेक्ट एक्सपीरियंस देंगे।

OPPO Reno15 Series Review does flagship camera lag killer performance ai features really worth know details
अफोर्डेबल है Reno15 Series की प्राइस - फोटो : OPPO
ऑफर्स के साथ खरीदने का मजा होगा दोगुना
OPPO Reno 15 सीरीज का कोई भी स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहक इन शानदार ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं:
  • चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड और UPI लेनदेन के जरिए खरीदारी करने पर ग्राहकों को 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है।
  • प्रमुख फाइनेंस पार्टनर्स की ओर से जीरो डाउन पेमेंट और 15 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा उपलब्ध है।
  • अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर ₹2,000 तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
  • बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 180 दिनों की स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन और हर खरीदारी के साथ एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है।
  • Reno 15 सीरीज की खरीदारी के साथ नए लॉन्च हुए OPPO Enco Buds 3 Pro+ पर 50% का डिस्काउंट कूपन मिलेगा।

ये ऑफर्स कहां मिलेंगे?
OPPO इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही यह ऑफर्स आपको Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी मिल जाएंगे।
आप इन ऑफर्स का फायदा सारे बड़े रिटेल स्टोर्स पर भी उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed