बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: मिथुन

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ एवं सफल कहा जाएगा। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर होने चाहिए। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। इस हफ्ते आप अपने बुद्धि और चातुर्य के बल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में सत्ता-सरकार से जुड़े अटके कार्य पूरे होंगे। मुकदमे और शत्रुओं से संबंधित मामले में अनुकूलता आएगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपसी सहमति से समाप्त हो सकते हैं। यदि आप व्यवसायी हैं तो इस सप्ताह अटके हुए धन की प्राप्ति और ऋण चुकाने की स्थितियां बनेंगी।

सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। इस हफ्ते भाई-बहनों के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी रुचि गीत-संगीत, कला आदि में जगेगी। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थी वर्ग बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा अपनी पढ़ाई-लिखाई में रुचि लेगा और उसकी मेहनत भी रंग लाएगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। पति-पत्नी के बीच स्नेह और आपसी विश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल 05 नवंबर: मकर और मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, धन और मान-सम्मान में हो सकती है वृद्धि

05 Nov 2026
05 Nov 2026
05 Nov 2026
04 Nov 2026
04 Nov 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
04 Nov 2026
04 Nov 2026
04 Nov 2026
04 Nov 2026
04 Nov 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed