{"_id":"6922ad7753c58ed0ca0f033c","slug":"palmistry-reading-what-does-a-cross-mark-on-palm-indicate-hatheli-par-nishan-ka-matlab-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palmistry: हथेली पर क्रॉस का निशान शुभ या अशुभ, जानिए हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के नियम","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
Palmistry: हथेली पर क्रॉस का निशान शुभ या अशुभ, जानिए हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के नियम
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रेखाएं, निशान और चिन्ह होते हैं जिनकी सहायता से व्यक्ति के करियर, भाग्य और आर्थिक स्थिति आदि के बार में जानकारी मिलती है। हथेली पर कई तरह के निशान बने हुए होते हैं जिनमें से एक निशान क्रॉस का होता है।
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
Palmistry: हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति के भाग्य, सुख और सेहत के बारे में हथेली पर बनी रेखाओं और निशान की सहायता से व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताया जाता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रेखाएं, निशान और चिन्ह होते हैं जिनकी सहायता से व्यक्ति के करियर, भाग्य और आर्थिक स्थिति आदि के बार में जानकारी मिलती है। हथेली पर कई तरह के निशान बने हुए होते हैं जिनमें से एक निशान क्रॉस का होता है। हथेली पर बने क्रॉस के निशान कुछ जगहों पर होने को शुभ तो कुछ अशुभ होता है। आइए जानते हैं हथेली पर बनने वाले क्रॉस के निशान के फल।
हथेली पर क्रॉस का निशान कहां शुभ और अशुभ
Trending Videos
हथेली पर क्रॉस का निशान कहां शुभ और अशुभ
- - हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु पर्वत पर बना क्रॉस का निशान बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होता है। इसके अलावा अगर कहीं दूसरी जगहों पर क्रॉस का निशान बना हुए हो तो उसे बहुत ही अशुभ माना जाता है। गुरु पर्वत पर बना क्रॉस का निशान सुख और समृद्धि प्रदान करने वाला होता है। इससे वैवाहिक जीवन में मिठास और प्रेम बना रहता है। आपको बता दें गुरु पर्वत हथेली की पहली उंगली के नीचे के भाग होता है।
- -यदि शनि पर्वत पर चौकोर आकृति हो तो ये शुभता का संकेत देती है। ऐसे लोगों को जीवन में कम कष्ट भोगने पड़ते हैं।
- -शनि पर्वत पर खड़ी रेखा भाग्यशाली होने का प्रतीक होती है और ऐसे लोगों को जीवन में सफलता प्राप्त होती है।
- -अगर शनि पर्वत पर दो खड़ी रेखा मौजूद हैं तो ये दर्शाता है कि व्यक्ति जीवन में बड़े मुकाम हासिल करेगा।
- -यदि शनि पर्वत पर सीढ़ीनुमा संरचना है तो यह अमीर होने का संकेत है।
- -हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान है तो ये अशुभ माना जाता है।
- -क्रॉस का निशान इस बात का संकेत देता है कि व्यक्ति किसी दुर्घटना का शिकार हो सकता है या असमय मौत हो सकती है।
- -यदि क्रॉस का चिह्न मध्य भाग में हो तो ऐसा व्यक्ति चिड़चिड़े और गुस्सैल स्वभाव का होता है। साथ ही वह जिंदगी भर संघर्ष करता रहता है और सफलता हाथ नहीं लगती है।
- -यदि किसी व्यक्ति के हाथ में शनि क्षेत्र पर मौजूद क्रॉस चिह्न भाग्य रेखा तक जा रहा हो तो ऐसा व्यक्ति को जोखिम भरी जगह से बचना चाहिए।
- -इसी तरह शनि पर्वत पर तारे का निशान भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे लोग किसी कारण से जेल जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन