सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   According to Palmistry Eye and palm twitching message of the body indicate

Palmistry: आंख फड़कना और हथेली में खुजली होना क्या शुभ या अशुभ, जानिए इन संकेतों का मतलब

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 06 Feb 2026 05:01 AM IST
विज्ञापन
सार

शुकन शास्त्र के अनुसार, आंख और भौंह फड़कने के कई तरह शुभ-अशुभ संकेत मिलते हैं। 

According to Palmistry Eye and palm twitching message of the body indicate
हस्तरेखा शास्त्र - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

शकुन शास्त्र के अनुसार हमारे शरीर में होने वाली छोटी-छोटी हलचलें केवल सामान्य क्रियाएं नहीं होतीं, बल्कि वे आने वाले समय के शुभ-अशुभ संकेत भी दे सकती हैं। आंखों का फड़कना, भौंहों में कंपन या हथेलियों में खुजली होना ऐसी ही घटनाएं हैं, जिन्हें अक्सर लोग नजर कर देते हैं। लेकिन शास्त्रों के अनुसार ये संकेत भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। इनकी सही व्याख्या हमें अवसरों को पहचानने और सावधानी बरतने में सहायक होती है।
Trending Videos

Hast Rekha Shastra: धन की कमी का कारण हो सकती है, हथेली पर बनी ये रेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
शकुन शास्त्र में शरीर के संकेतों का महत्व
शकुन शास्त्र मानता है कि मानव शरीर प्रकृति और ब्रह्मांड से गहराई से जुड़ा हुआ है। जब शरीर का कोई अंग बिना कारण हरकत करता है, तो वह किसी न किसी परिवर्तन या घटना का संकेत देता है। आंखों का फड़कना, भौंहों का हिलना या हथेली में खुजली होना ये सभी संकेत जीवन में होने वाले आर्थिक, मानसिक या पारिवारिक बदलावों की सूचना दे सकते हैं। विशेष बात यह है कि पुरुषों और महिलाओं के लिए इन संकेतों के अर्थ अलग-अलग माने गए हैं।

आंख और भौंह फड़कने के शुभ-अशुभ संकेत
शकुन शास्त्र के अनुसार महिलाओं की दाईं आंख का फड़कना अशुभ माना जाता है। यह मानसिक तनाव, स्वास्थ्य संबंधी समस्या या किसी आने वाली कठिनाई का संकेत हो सकता है। वहीं महिलाओं की बाईं आंख का फड़कना शुभ माना गया है, जिससे अच्छे समाचार मिलने या कार्यों में सफलता के संकेत मिलते हैं।

पुरुषों के लिए दाईं आंख का फड़कना शुभ होता है, जो सकारात्मक परिवर्तन और लाभकारी अवसरों की ओर इशारा करता है। इसके विपरीत पुरुषों की बाईं आंख का फड़कना अशुभ माना गया है, जो संघर्ष या परेशानी का संकेत दे सकता है।

इसी प्रकार महिलाओं की दाईं भौंह का फड़कना आर्थिक हानि या चिंता का संकेत देता है, जबकि बाईं भौंह का फड़कना धन लाभ और पारिवारिक सुख से जुड़ा माना जाता है। पुरुषों में दाईं भौंह का फड़कना मान-सम्मान और उन्नति का संकेत देता है, जबकि बाईं भौंह का फड़कना धन संबंधी बाधाओं की ओर इशारा करता है।

Strong Sun Signs: ये 7 आदतें देती हैं कुंडली में मजबूत सूर्य के संकेत, जानें चेहरे पर दिखता है कैसा असर


हथेली में खुजली होना धन लाभ या खर्च का संकेत ?
हथेली में खुजली को विशेष रूप से धन से जोड़ा गया है। शकुन शास्त्र के अनुसार दाईं हथेली में खुजली होना शुभ संकेत माना जाता है। यह अचानक धन लाभ, रुके हुए पैसे की प्राप्ति या किसी नए आर्थिक अवसर का संकेत हो सकता है। वहीं बाईं हथेली में खुजली होना अशुभ माना गया है। यह बढ़ते खर्च, आर्थिक असंतुलन या अनावश्यक धन हानि की ओर संकेत करता है। ऐसे समय में संयम और सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed