Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी साल की बड़ी एकादशी है, जिसे ज्येष्ठ महीने में मनाया जाता है। इस बार 25 जून 2026 को निर्जला एकादशी है। यह तिथि जहां धार्मिक रूप से मनचाहे फल और प्रभावशाली मानी जा रही है, वहीं इस बार निर्जला एकादशी ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहेगी। दरअसल, इस बार निर्जला एकादशी पर रवि योग के साथ लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण भी हो रहा है। यह राजयोग धन लाभ, वैभव और सौभाग्य देने वाला माना जाता है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह संयोग बेहद शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। इससे इन 3 राशि वालों को आर्थिक उन्नति, विदेश यात्रा, करियर में सफलता और विवाह मार्ग की बाधाओं से मुक्ति मिल सकती हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
Nirjala Ekadashi 2026: इस साल निर्जला एकादशी पर खुलेगा इन राशि वालों का भाग्य, नौकरी-धन लाभ के बनेंगे खास योग
Nirjala Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी को सभी एकादशियों में सबसे श्रेष्ठ और पुण्यदायी व्रत माना गया है। इस दिन विधि-विधान से व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्क राशि
निर्जला एकादशी पर कर्क राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी और यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इसके अलावा व्यापार विस्तार को लेकर किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिल सकता है। कला में निखार आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। सेहत सामान्य रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है। सीनियर आपके बेहतर प्रदर्शन से प्रसन्न रहेंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
Trigrahi Yog 2026: 22 जून से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर-नौकरी और व्यापार में मिलेंगे शानदार रिजल्ट
Budh Uttarayan 2026: बुध की उत्तर दिशा में चाल से 5 राशियों को होगा लाभ, मिलेंगे नए अवसर
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय राहत और सफलता लेकर आ सकता है। लंबे समय से चले आ रहे किसी पुराने विवाद या तनाव का समाधान मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। धन लाभ के योग बनेंगे। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे दूर होती नजर आएंगी। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी और लोग आपके विचारों से प्रभावित हो सकते हैं।
Weekly Horoscope: कर्क और मीन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह
Gajalakshmi Rajyog: 4 जुलाई तक इन राशि वालों का चमका रहेगा समय, गजलक्ष्मी राजयोग दिलाएगा लाभ-सम्मान और सफलता
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए निर्जला एकादशी बेहद लाभकारी साबित हो सकती है। लंबे समय से अटके या रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। भवन-वाहन के क्रय-विक्रय के योग बनेंगे। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। इसके साथ ही समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने के योग हैं।
Shani Vakri 2026: शनि की उल्टी चाल से मचेगी बड़ी हलचल, इन 4 राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ और करेंगे तरक्की
Powerful Lagna: इस खास लग्न में जन्म लेने वाले होते हैं भाग्यशाली, कठिन हालातों में भी नहीं हारते हिम्मत
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
