Devi Saraswati Favourite Zodiac Sign: हिंदू धर्म में मां सरस्वती को ज्ञान और कला की देवी माना जाता है। मान्यता है कि, जिन लोगों पर मां सरस्वती की विशेष कृपा बनी रहती है, उनके जीवन में ज्ञान का विकास होता है और वे शिक्षा, कला व रचनात्मक क्षेत्रों में अलग पहचान बनाने में सफलता हासिल करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियां ऐसी मानी जाती हैं, जिन पर देवी सरस्वती का आशीर्वाद विशेष रूप से बना रहता है। इन राशियों के लोगों को करियर और कला में सम्मान प्राप्त करते हैं और अपनी अलग पहचान बनाते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
Devi Saraswati: इन राशि वालों पर देवी सरस्वती की रहती है विशेष कृपा, जीवन में पाते हैं खूब सम्मान और सफलता
Devi Saraswati Favourite Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियां ऐसी मानी गई हैं जिन पर देवी सरस्वती का आशीर्वाद विशेष रूप से बना रहता है। इनके प्रभाव से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और करियर में अच्छी सफलता मिलने के योग बनते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों पर मां सरस्वती की विशेष कृपा मानी जाती है। ये लोग स्वभाव से रचनात्मक होते हैं। कला, संगीत, शिक्षा और रचनात्मक कार्यों में ये अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहते हैं। अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर रहते हैं और हर काम को सोच-समझकर पूरा करना पसंद करते हैं। मेहनत और लगन के बल पर जीवन में अच्छा सम्मान और सफलता हासिल करते हैं।
July Lucky Zodiac: जुलाई में इन तीन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नई नौकरी और धन लाभ की इच्छा होगी पूरी
Budh Uttarayan 2026: बुध की उत्तर दिशा में चाल से 5 राशियों को होगा लाभ, मिलेंगे नए अवसर
तुला राशि
तुला राशि वालों को देवी सरस्वती के आशीर्वाद से कला और रचनात्मक क्षेत्रों में अच्छे अवसर प्राप्त होते हैं। ये लोग संगीत, लेखन और अन्य कलात्मक कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनका व्यक्तित्व आकर्षक और प्रभावशाली माना जाता है। मधुर वाणी और अच्छे व्यवहार के कारण समाज में अलग पहचान बनाते हैं। अपने हुनर और प्रयासों से ये सफलता और प्रतिष्ठा हासिल करते हैं।
Guru Nakshatra Gochar: पुष्य नक्षत्र में गुरु का परिवर्तन, 18 अगस्त तक इन राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान
भाई-बहन में क्यों होती है अनबन? कुंडली के ये ग्रह और भाव हो सकते हैं जिम्मेदार
मीन राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
मीन राशि के जातकों पर भी मां सरस्वती की विशेष कृपा बनी रहती है। ये लोग अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और इनकी वाणी बेहद प्रतिभाशाली होती हैं। इसके अलावा आध्यात्मिक कार्यों में इन्हें विशेष सफलता मिलने के योग बनते हैं। अपनी रचनात्मक सोच और ज्ञान के बल पर ये जीवन में अच्छा नाम, सम्मान और उपलब्धियां प्राप्त करते हैं। संगीत में भी अच्छा नाम कमाते हैं।
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, करियर-कारोबार में हासिल होगा ऊंचा मुकाम
गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर से बनेगा शक्तिशाली योग, इन राशियों के लिए आने वाले दो महीने रहेंगे खास
