सब्सक्राइब करें

Shani Vakri 2026: शनि की उल्टी चाल से मचेगी बड़ी हलचल, इन 4 राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ और करेंगे तरक्की

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 19 Jun 2026 12:52 PM IST
सार

Shani Vakri 2026: शनि की बदलती चाल से सभी राशियों पर अलग प्रभाव देखने को मिल सकता है। लेकिन इन चार राशि वालों को नौकरी-कारोबार के नए अवसर प्राप्त होने की अधिक संभावनाएं बन रही हैं। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में।
 

विज्ञापन
shani vakri 2026 in july saturn retrograde benefits and impact on zodiac sign in hindi
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला

Shani Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल 27 जुलाई 2026 को शनि देव मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि, शनि इसी अवस्था में 11 दिसंबर 2026 की सुबह 3:51 बजे तक रहेंगे। शनि की यह वक्री चाल बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे कुछ राशियों को मनचाहा लाभ हो सकता है। साथ ही जीवन में अच्छे बदलाव और सफलता के योग बन सकते हैं। दरअसल, शनि को नवग्रहों में कर्म, संघर्ष और न्याय का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में शनि की इस बदलती चाल से इन जातकों को अपने परिश्रम का अच्छा फल मिल सकता है और मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी संभव है। ऐसे में आइन इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।

shani vakri 2026 in july saturn retrograde benefits and impact on zodiac sign in hindi
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि वालों के लिए शनि देव भाग्य और कर्म भाव यानी नवम और दशम भाव के स्वामी माने जाते हैं। 
  • इस समय शनि आपके लाभ भाव में वक्री होने जा रहे हैं, जिससे आपके लिए समय धन लाभ और सफलता के मनचाहे अवसर लेकर आएगा।
  • इसके अलावा मेहनत का फल मनचाहा होगा और आपकी आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। 
  • धन लाभ के मनचाहे अवसर आपको प्राप्त होने की अधिक संभावनाएं हैं।
  • वृषभ राशि वालों के जो लोग नौकरी या व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें नई जिम्मेदारी या बड़ी सफलता मिल सकती है। 
  • किसी पुराने विवाद का निपटारा होगा।
  • समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ सकता है।


Powerful Lagna: इस खास लग्न में जन्म लेने वाले होते हैं भाग्यशाली, कठिन हालातों में भी नहीं हारते हिम्मत

shani vakri 2026 in july saturn retrograde benefits and impact on zodiac sign in hindi
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
  • वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि तीसरे और चौथे भाव के स्वामी होते हैं और अब यह आपके पंचम भाव में वक्री होंगे। 
  • इस समय सेहत से जुड़े परेशानियां कम होंगी और शनि के प्रभाव से भी आपको राहत मिलेगी।
  • निवेश में लाभ होगा और परीक्षा में कई सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। 
  • आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे मजबूती देखने को मिलेगी।
  • लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। 
  • यात्रा के अवसर बन सकते हैं और आर्थिक मामलों में भी लाभ मिलने की संभावना रहेगी।

Mangal Gochar 2026: 21 जून को मंगल का महागोचर, जानें किन राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ और कौन रहेगा परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
shani vakri 2026 in july saturn retrograde benefits and impact on zodiac sign in hindi
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • मकर राशि वालों के लिए शनि देव आपकी राशि के स्वामी होने के साथ-साथ दूसरे भाव के भी स्वामी हैं। 
  • शनि आपके तीसरे भाव में वक्री होंगे, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। 
  • कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। 
  • आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है।
  • व्यवसाय के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। 
  • सौभाग्य का सहयोग मिलने से कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। 
विज्ञापन
shani vakri 2026 in july saturn retrograde benefits and impact on zodiac sign in hindi
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि वालों के लिए शनि लाभ और व्यय भाव यानी ग्यारहवें और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। 
  • शनि आपकी ही राशि में यानी पहले भाव में वक्री होंगे। 
  • व्यक्तित्व और जीवन पर खास देखने को मिल सकता है। 
  • नए लोगों से मिलकर कोई काम भी आप कर सकते हैं।
  • प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी।
  • आपको करियर और धन से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। 
  • रुके हुए काम पूरे होंगे और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं।

Trigrahi Yog 2026: 22 जून से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर-नौकरी और व्यापार में मिलेंगे शानदार रिजल्ट

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed