{"_id":"6a34d9c83dede877110f0918","slug":"mars-transit-in-taurus-2026-impact-on-all-zodiac-and-mangal-gochar-rashifal-in-hindi-2026-06-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mangal Gochar 2026: 21 जून को मंगल का महागोचर, जानें किन राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ और कौन रहेगा परेशान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mangal Gochar 2026: 21 जून को मंगल का महागोचर, जानें किन राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ और कौन रहेगा परेशान
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:30 AM IST
सार
Mangal Gochar 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, 21 जून 2026 को मंगल शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह एक बड़ा ज्योतिषीय परिवर्तन होगा, जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं 12 राशियों पर इसका प्रभाव।
विज्ञापन
1 of 13
Mangal Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Mars Transit in Taurus 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का राशि परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका प्रभाव सीधे तौर पर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। यही कारण है कि, मंगल का वृषभ राशि में होने वाला गोचर बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है।
ज्योतिषियों के अनुसार, 21 जून 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल देव शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे एक बड़ा ज्योतिषीय परिवर्तन माना जा रहा है। दरअसल, मंगल को ऊर्जा, साहस, पराक्रम, भूमि, क्रोध और नेतृत्व का कारक ग्रह माना जाता है, जबकि शुक्र प्रेम, वैभव, सुख-सुविधा, कला के प्रतीक है।
ऐसे में मंगल और शुक्र की यह ग्रह स्थिति कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। जहां कुछ जातकों को सम्मान और सफलता में लाभ मिलेगा, वहीं कुछ लोगों को रिश्तों, स्वास्थ्य और खर्चों के मामलों में सावधानी बरतनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं 12 राशियों पर इसका प्रभाव।
2 of 13
Mangal Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के लिए मंगल लग्न और अष्टम भाव के स्वामी हैं। इस गोचर के दौरान मंगल दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा और आप धन की बचत करने में भी सफल रहेंगे।
3 of 13
Mangal Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए मंगल सप्तम और द्वादश भाव के स्वामी हैं। मंगल आपकी ही राशि यानी लग्न भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में कई अटके काम पूरे होंगे और आपका प्रभाव पहले से और भी अधिक होगा। व्यक्तित्व में सकारात्मक निखार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
Mangal Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए मंगल छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी माने जाते हैं। यह गोचर बारहवें भाव में होगा। चीजों का ध्यान रखें और सेहत में भूल से भी लापरवाही न करें। इस समय गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत रहेगी।
विज्ञापन
5 of 13
Mangal Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए मंगल पंचम और दशम भाव के स्वामी हैं। मंगल ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे। करियर को लेकर कुछ नई राय आपको मिल सकती हैं। धन लाभ और व्यापार विस्तार से जुड़े अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। कम्युनिकेशन स्किल्स के दम पर आप आगे बढ़ सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।