सब्सक्राइब करें

20 June Rashifal: इन 4 राशि वालों को आज मिलेगी खुशखबरी और करेंगे यात्रा, पढ़ें 20 जून का राशिफल

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 19 Jun 2026 04:59 PM IST
सार

20 June Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 20 जून 2026 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 20 June 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
Rashifal 20 June - फोटो : अमर उजाला

Rashifal 20 June: 20 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए किस्मत के नए अवसर लेकर आएगा, वहीं कुछ लोगों को दिनभर अपने फैसलों और कामकाज में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत पड़ सकती है। जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 20 जून का दिन।

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 20 June 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
20 June Rashifal - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए धन लाभ और खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ आपकी अच्छी तालमेल बनी रहेगी, जिससे काम आसानी से पूरे होंगे। संतान के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का मौका मिल सकता है, जो आपके रिश्तों में और मिठास घोलेगा। विरोधियों को मात देने में आप अपनी समझदारी और आत्मविश्वास का पूरा इस्तेमाल करेंगे। ध्यान रखें कि अपने जरूरी कामों के लिए किसी और पर ज्यादा निर्भर न रहें। घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है, जिससे माहौल भक्तिमय और आनंदमय बना रहेगा।

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 20 June 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
20 June Rashifal - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
आज का दिन कुछ नया शुरू करने और खुद को साबित करने के लिए बेहद अच्छा है। आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास आपको हर काम में आगे रखेंगे। हालांकि बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें, वरना लोग आपकी बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बिल्कुल लापरवाही नहीं करनी चाहिए, क्योंकि परीक्षा का समय करीब है। अचानक धन लाभ होने से मन बेहद खुश रहेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होने के संकेत हैं, जिससे दिल में नई उम्मीदें जागेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 20 June 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
20 June Rashifal - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
आज का दिन तरक्की और आगे बढ़ने के नए रास्ते खोल सकता है। दोस्तों और करीबी लोगों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी थोड़ी दिक्कत बढ़ा सकती है, लेकिन आप जल्द ही संभल जाएंगे। व्यापार में चुनौतियां आएंगी, मगर आपकी समझदारी आपको हर मुश्किल से बाहर निकाल लेगी। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। आपके अच्छे कामों की तारीफ हो सकती है और सम्मान मिलने के भी योग बन रहे हैं। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में प्यार और अपनापन बना रहेगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 20 June 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
20 June Rashifal - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
आज हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी दे सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सतर्क रहें और किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें। ऑफिस में बॉस आपको कोई ऐसा सुझाव दे सकते हैं, जो आपके काम को नई दिशा देगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक होने की संभावना है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed