Top Three Sensitive Zodiac Sign: हर व्यक्ति का स्वभाव अलग-अलग होता है। कुछ लोग बहुत हंसमुख होते हैं, तो कुछ जल्दी गुस्सा करने वाले। वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं, जो छोटी-छोटी बातों का जल्दी बुरा मान जाते हैं। कई बार मजाक में कही गई बातें भी उन्हें अंदर तक प्रभावित कर देती हैं और वे बिना कुछ कहे चुपचाप परेशान रहने लगते हैं। ऐसे लोग काफी संवेदनशील माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति का ऐसा स्वभाव होना ग्रहों और राशियों का प्रभाव होता है। यही कारण है कि, कुछ राशियों के लोग स्वभाव से इतने कोमल दिल के होते हैं कि वे बातों का जल्दी बुरा मान जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसी राशियों के बारे में।
Sensitive Zodiac Sign: जल्दी बुरा मान जाते हैं इन राशि के लोग, बाहर से शांत लेकिन अंदर से होते हैं भावुक
Top Three Sensitive Zodiac Sign: ज्योतिष मान्यता के अनुसार, इन 3 राशियों के लोग स्वभाव से शांत जरूर होते हैं, लेकिन इनके दिल बेहद नाजुक होते हैं। अक्सर ये लोग बातों का जल्दी बुरा मान जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्क राशि
ज्योतिष शास्त्र में कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा माना जाता है, जो मन, भावनाओं और संवेदनशीलता का कारक होता है। यही वजह है कि इस राशि के लोग स्वभाव से बेहद भावुक और नरम दिल के माने जाते हैं। ये लोग बाहर से शांत दिखाई देते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर छोटी-छोटी बातों को लेकर काफी सोचते रहते हैं। माना जाता है कि कई बार मजाक में कही गई या किसी की सामान्य बात भी इन्हें जल्दी आहत कर देती है और ये उन बातों को लंबे समय तक मन में रख लेते हैं।
Aggressive Zodiac Name : बेहद जिद्दी स्वभाव के होते हैं इन राशि के लोग, अपनी बात मनवाने में रहते हैं आगे
Shani Vakri 2026: शनि की उल्टी चाल से मचेगी बड़ी हलचल, इन 4 राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ और करेंगे तरक्की
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग अक्सर अपनों के साथ-साथ दूसरों की भावनाओं का भी बहुत ख्याल रखते हैं। इसी कारण ये लोग बातों का जल्दी बुरा मान जाते हैं। स्वभाव से दिल के नरम होते हैं और दूसरों की बातों को गंभीरता से लेने की आदत के कारण कई बार छोटी बातें भी इन पर गहरा असर डाल देती हैं। कई बार ये अपनी भावनाएं जाहिर नहीं करते, लेकिन अंदर ही अंदर बातों को लेकर परेशान होते रहते हैं।
Powerful Lagna: इस खास लग्न में जन्म लेने वाले होते हैं भाग्यशाली, कठिन हालातों में भी नहीं हारते हिम्मत
मीन राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
मीन राशि के लोग स्वभाव से शांत, सरल और बेहद कोमल हृदय के माने जाते हैं। ये दूसरों की भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं और रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं। यही वजह है कि किसी अपने व्यक्ति की कही हुई बात इन्हें जल्दी बुरी लग सकती है। ये अक्सर चुप रहकर ही अपनी भावनाओं को भीतर ही भीतर दबाए रखते हैं।
Weekly Horoscope: कर्क और मीन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह
Mangal Gochar 2026: 21 जून को मंगल का महागोचर, जानें किन राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ और कौन रहेगा परेशान
