सब्सक्राइब करें

Palmistry Lucky Line: हाथों की ये खास रेखाएं व्यक्ति को बनाती हैं भाग्यशाली, धन-सफलता से भरा रहता है जीवन

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 17 Jun 2026 01:33 PM IST
सार

Palmistry Lucky Line: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन भी लोगों की हथेली पर ये शुभ रेखाएं और खास चिन्ह होते हैं, उन्हें जीवन में धन लाभ, सफलता और भाग्य का विशेष साथ मिलने की संभावना अधिक रहती है। 

विज्ञापन
Palmistry Lucky Line name and their impact on life in hindi
Palmistry - फोटो : adobe stock

Palmistry Lucky Line: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हथेली पर मौजूद रेखाएं-पर्वत और कुछ खास चिन्ह उसके स्वभाव व भाग्य को दर्शाते है। इन्हीं में कुछ ऐसी विशेष रेखाएं और निशान भी होते हैं, जो व्यक्ति को जन्म से ही भाग्यशाली बनाते हैं। साथ ही यह उनके लाभ-अवसरों व जीवन से जुड़े कई रहस्यों की ओर संकेत करते हैं। माना जाता है कि, अगर किसी व्यक्ति के हथेली पर इन 5 में से कुछ विशेष रेखाएं होती हैं, तो जातक के जीवन में धन, प्रतिष्ठा और समाज में सम्मान मिलने की प्रबल संभावना रहती है। आइए इसके बारे में जानते हैं।


Mole On Face: किस स्वभाव के होते हैं नाक और गाल पर तिल वाले लोग ? जानें इनकी खासियत

Palmistry Lucky Line name and their impact on life in hindi
Palmistry Lucky Line - फोटो : Amar Ujala

त्रिकोण का चिन्ह 
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि हथेली पर भाग्य, मस्तिष्क और स्वास्थ्य रेखा मिलकर एक स्पष्ट त्रिकोण बनाती हैं, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। इसे कई ज्योतिषी धन कोठरी योग भी कहते हैं। माना जाता है कि, अगर यह त्रिकोण चारों ओर से बंद और कहीं से टूटा न हो, तो यह व्यक्ति को भाग्यवान बनाता है। इसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति शानदार होती हैं और जीवन में स्थिरता बनी रहती है। इसके अलावा व्यक्ति को व्यापार और नौकरी दोनों में तरक्की मिलती हैं।
 

Palmistry Lucky Line name and their impact on life in hindi
Palmistry Lucky Line - फोटो : adobe stock

कमल का चिन्ह 
हस्तरेखा शास्त्र की मानें, तो अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर कमल जैसा निशान होता है, तो वह धनवान बनता है। ऐसे लोग भाग्य के धनी होते हैं और यह विलासिता जीवन जीते हैं। इसके अलावा अपनी मेहनत और किस्मत के संयोग से जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं। माना जाता है कि, ऐसे लोग अचानक बड़ी सफलता भी हासिल करते हैं।
हथेली पर इन दो निशानों को माना जाता है बेहद शुभ, व्यक्ति को हमेशा मिलता है भाग्य का साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Palmistry Lucky Line name and their impact on life in hindi
Palmistry Lucky Line - फोटो : Adobe stock

सूर्य रेखा का स्पष्ट होना
कुछ मान्यताओं की मानें, तो अगर किसी इंसान की हथेली में सूर्य रेखा साफ दिखती हैं और उसके पास कोई कटाव नहीं होता है, तो व्यक्ति करियर में सफलता प्राप्त करता है। इसके अलावा उसका प्रभाव दूसरे लोगों के मुकाबले अधिक होता है और यह अपने काम के दम पर पहचान बनाते हैं।

विज्ञापन
Palmistry Lucky Line name and their impact on life in hindi
Palmistry Lucky Line - फोटो : Adobe stock

भाग्य रेखा का मजबूत होना
अगर किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा स्पष्ट रूप से दिखती हैं, तो यह मजबूत किस्मत का संकेत होता है। ऐसे लोग मनचाही सफलता और सम्मान पाते हैं। रिश्तों में प्रेम और सम्मान इन्हें काफी मिलता है। मेहनत का फल जल्दी प्राप्त होता है।

गुरु पर्वत का उभरा होना
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, तर्जनी उंगली के नीचे मौजूद स्थान को गुरु पर्वत के नाम से जाना जाता है। अगर यह किसी की हथेली में उभरा हुआ हो, तो व्यक्ति शानदार नेतृत्व क्षमता वाला होता है। इन लोगों को समाज में काफी पसंद किया जाता है।

Palmistry: हथेली की ये रेखाएं खोलती हैं आपकी लव लाइफ के राज, जानें इनका महत्व और जीवन पर प्रभाव

Thumb Astrology: क्या आपका अंगूठा पीछे मुड़ जाता है? जानें अपने स्वभाव और किस्मत से जुड़ी दिलचस्प बातें

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed