{"_id":"6adb511a20ec68e82e0fcad5","slug":"aaj-ka-mithun-rashifal-24-october-2026-today-gemini-horoscope-in-hindi-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज का राशिफल: मिथुन राशि वाले किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, पढ़ें 24 अक्तूबर का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
आज का राशिफल: मिथुन राशि वाले किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, पढ़ें 24 अक्तूबर का राशिफल
Sat, 24 Oct 2026 05:03 AM IST
ज्योति मेहरा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sat, 24 Oct 2026 05:03 AM IST
सार
आज आपकी समझदारी और सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता आपको दूसरों से आगे रख सकती है। आपके व्यवहार में प्रेम और अपनापन झलकेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इस राशि के लोग तेज बुद्धि, समझदार और संवाद कला में निपुण होते हैं। नई-नई चीजें सीखने की इच्छा, लोगों से जुड़ने की क्षमता और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेने की कला इन्हें खास बनाती है। ये अपने विचारों और बातों से दूसरों को प्रभावित करने में माहिर होते हैं। हालांकि, इनका अस्थिर मन इन्हें एक जगह टिकने नहीं देता, फिर भी उनकी चतुराई और समझ उन्हें लगातार आगे बढ़ने में मदद करती है। इस राशि के लिए हरे रंग की वस्तुओं का दान शुभ माना जाता है। आज का राशिफल
विज्ञापन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope
आज आपकी समझदारी और सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता आपको दूसरों से आगे रख सकती है। आपके व्यवहार में प्रेम और अपनापन झलकेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ किसी खुशी के मौके पर छोटी पार्टी या मिलन समारोह की योजना बन सकती है। लंबे समय से चल रहे किसी कानूनी मामले में भी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं होगा। आपकी मीठी वाणी लोगों का दिल जीत सकती है, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है। शांत रहकर बात करेंगे तो कई उलझनें आसानी से सुलझ सकती हैं।
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल: अक्तूबर का आखिरी सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें प्रेम और आर्थिक स्थिति का हाल
विज्ञापन
ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ
मासिक राशिफल अक्तूबर 2026: इन 4 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
मिथुन राशि वालों को इस माह मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।