{"_id":"6988435e1cba5f9c2c09bf89","slug":"aaj-ka-tula-rashifal-9-february-2026-today-taurus-horoscope-in-hindi-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के अटके काम होंगे पूरे, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के अटके काम होंगे पूरे, पढ़ें आज का राशिफल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 09 Feb 2026 04:34 AM IST
विज्ञापन
सार
यदि आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको किसी कानूनी मामले को लेकर अदालत के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
तुला राशि
Trending Videos
तुला राशि के लोग सौंदर्य प्रेमी, कूटनीतिक और संतुलित विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से आकर्षक होते हैं और लोगों को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं। ये न्यायप्रिय होते हैं और हर स्थिति में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। ये सामाजिक और मिलनसार होते हैं, लेकिन कभी-कभी निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। इनका झुकाव कला, फैशन और संगीत की ओर अधिक होता है। वकालत, मीडिया, कूटनीति और बिजनेस में ये लोग सफल होते हैं। इनका आकर्षक व्यक्तित्व और सामंजस्य बिठाने की क्षमता इन्हें विशेष बनाती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती हैं, लेकिन आपने यदि किसी से धन को लेकर कोई वादा किया है, तो ऐसा पूरा करने में आपको समस्या आ सकती है। बिजनेस को लेकर आप किसी से पार्टनरशिप करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। यदि आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको किसी कानूनी मामले को लेकर अदालत के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुभ रंग: ग्रे
उपाय
- घर में हल्दी का तिलक लगाएं और वातावरण को सकारात्मक बनाएं।
- तुला राशि वाले केसर का तिलक लगाएं और पीले रंग के कपड़े पहनें।
- किसी को प्यार से समझाएं और अपनी इच्छाओं में संयम रखें।
- धन लाभ के लिए शनिवार को शनि देव की पूजा करें।

कमेंट
कमेंट X