शारदीय नवरात्रि 2026: महानवमी पर करें राशि अनुसार दान, मां दुर्गा की बरसेगी असीम कृपा और चमकेगा भाग्य
Mahanavami Kab Hai: ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, महानवमी के शुभ दिन पर राशि के आधार पर कुछ खास चीजों का दान करना शुभ होता है। ऐसा करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
विस्तार
Mahanavami Kab Hai: शारदीय नवरात्रि में 'महानवमी' नवरात्रि का आखिरी दिन होता है और इसी के साथ शारदीय नवरात्रि का समापन माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महानवमी पर देवी की विधि-विधान से पूजा करने और उन्हें विशेष चीजों का भोग लगाने से माता रानी प्रसन्न होती हैं। साथ ही, भक्तों को सुख-समृद्धि, खुशहाली और मनोवांछित फल का आशीर्वाद देती हैं। इस दिन कन्या पूजन का भी विशेष महत्व माना जाता है। ऐसा करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, महानवमी पर राशि के आधार पर कुछ खास चीजों का दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि महानवमी के दिन राशि अनुसार किन चीजों का दान करना लाभकारी माना जाता है।
मंगल गोचर 2026: अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और करियर में तरक्की के योग
नवरात्रि के आखिरी दिन करें ये चार खास उपाय, साल भर बरसेगी माता रानी की असीम कृपा
- मेष राशि के लोग महानवमी के दिन कन्याओं को 21 रुपये भेंट करें। ऐसा करना शुभ माना जाता है। इससे सुख-समृद्धि बढ़ने की मान्यता है।
- वृषभ राशि के जातक महानवमी के दिन चावल या दूध का दान करें। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
- मिथुन राशि के लोग महानवमी के दिन कांसे के बर्तन का दान करें। ऐसा करना शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मकता बढ़ने और देवी की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।
- कर्क राशि के जातक महानवमी के दिन चांदी और जल का दान करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ने की मान्यता है।
- सिंह राशि के लोग महानवमी के दिन गेहूं का दान करें। इससे जीवन में संपन्नता आने और कार्यों में सफलता मिलने की मान्यता है।
- कन्या राशि के जातक महानवमी के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। इससे पुण्य की प्राप्ति और जीवन में सुख-शांति बढ़ने की मान्यता है।
- तुला राशि के लोग महानवमी के दिन सफेद रूमाल का दान करें। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
- वृश्चिक राशि के जातक महानवमी के दिन गुड़ और चने का भोग लगाएं और जरूरतमंदों को इसका दान करें।
- धनु राशि के लोग महानवमी के दिन केसर का दान करें। इससे भाग्य का साथ मिलने और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ने की मान्यता है।
- मकर राशि के जातक महानवमी के दिन जरूरतमंदों को भोजन कराएं। इससे पुण्य की प्राप्ति और जीवन में सकारात्मकता बढ़ने की मान्यता है।
- कुंभ राशि के लोग महानवमी के दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को दान करें। इससे सुख-शांति बढ़ने और देवी का आशीर्वाद प्राप्त होने की मान्यता है।
- मीन राशि के जातक महानवमी के दिन लड्डू या चने की दाल का दान करें। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
कन्या पूजन: अष्टमी-नवमी का कब होगा व्रत पारण? जानें डेट-शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।