फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Leo Monthly Horoscope October 2026 singh masik rashifal October monthly rashifal

सिंह राशि वालों को आगे बढ़ने के कई अच्छे मौके मिलेंगे, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल

Thu, 01 Oct 2026 06:35 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 01 Oct 2026 06:35 AM IST
सार

सिंह राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना अनुकूल अवसर लेकर आ सकता है। इस महीने आपको जीवन में आगे बढ़ने के कई अच्छे मौके मिलेंगे, जिनका लाभ उठाने के लिए समय पर प्रयास करना जरूरी होगा।

विज्ञापन

विस्तार

सिंह राशि अग्नि तत्व की प्रभावशाली, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता वाली राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक साहसी, महत्वाकांक्षी और सम्मानप्रिय होते हैं। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, जिन्हें आत्मबल, यश, नेतृत्व और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। आइए विस्तार में जानते हैं कि अक्टूबर का महीना सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन


सिंह राशि (अक्टूबर मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार
सिंह राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना अनुकूल अवसर लेकर आ सकता है। इस महीने आपको जीवन में आगे बढ़ने के कई अच्छे मौके मिलेंगे, जिनका लाभ उठाने के लिए समय पर प्रयास करना जरूरी होगा। महीने की शुरुआत में करियर और कारोबार के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा तथा आपके काम और निर्णयों की प्रशंसा हो सकती है। कारोबारियों के लिए महीने का पूर्वार्ध मध्यम फलदायी रहेगा, इसलिए व्यापार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। साझेदारी में कारोबार करने वालों को अपने पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। महीने के उत्तरार्ध में अटके हुए काम पूरे होंगे और धन संबंधी परेशानियां काफी हद तक दूर हो सकती हैं।
विज्ञापन


परिवार और रिलेशनशिप
इस महीने परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। लव पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और आपसी विश्वास व नजदीकियां बढ़ेंगी। संतान पक्ष से जुड़ी चिंताएं भी दूर हो सकती हैं। रिश्तेदारों और मित्रों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। समाज सेवा और राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
महीने के दौरान काम और यात्रा की व्यस्तता बनी रह सकती है। ऐसे में अपनी दिनचर्या और स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। महीने के उत्तरार्ध में परिस्थितियां बेहतर होने से मानसिक राहत मिलेगी। अटके काम पूरे होने और आर्थिक परेशानियां कम होने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।


उपाय
प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्याष्टकं का पाठ करें।

अक्तूबर का मासिक राशिफल: 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed