Samudrik Shastra: घर में कनखजूरा दिखना शुभ या अशुभ? जानिए देता है किस बात का संकेत
घर में कनखजूरा दिखने पर कुछ लोगों के मन में ये सवाल आता है कि घर में कनखजूरे का आना या दिखना शुभ होता है या अशुभ होता है? आइए जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार घर में या सपने में कनखजूरे को देखना शुभ है या अशुभ...
विस्तार
Kankhajura Shubh Ashubh Sanket: बारिश के मौसम में अक्सर कई कीड़े-मकोड़े बाहर निकलने लगते हैं। ऐसे में कई बार कनखजुरे भी दिखाई देते हैं। ये कभी घर के बाथरूम में तो कभी किचन के सिंक में और कभी दीवारों पर चिपके नजर आते हैं। कनखजूरे की कई प्रजातियां होती है, जिनमें से कुछ बेहद जहरीले भी होते हैं। अगर यह काट ले तो आपको जलन, खुजली, एलर्जी, आदि का सामना करना पड़ सकता है। मानसून के दिनों में जगह-जगह पानी भरने के कारण इस तरह के कीड़े अक्सर बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में यदि घर में कनखजूरा दिख जाए तो कुछ लोगों के मन में ये सवाल आता है कि घर में कनखजूरे का आना या दिखना शुभ होता है या अशुभ? आइए जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार घर में या सपने में कनखजूरे को देखना शुभ है या अशुभ...
घर में कनखजूरा देखना शुभ या अशुभ?
- जब आपको घर में या कहीं बाहर कनखजूरा दिख जाए तो इसे एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब ये भी हो सकता है कि आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है।
- अगर कोई व्यक्ति सपने में कनखजूरा देख ले, तो इसे भी शुभ माना जाता है। आपके ऊपर से कोई परेशानी या बड़ा संकट टलने की संभवना होती है।
- सपने में सांप देखने पर भविष्य में आपको किसी कार्य में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त हो सकती है। ऐसे में नौकरी में आपका प्रमोशन भी हो सकता है।
- अगर आपको सपने में मरा हुआ कनखजूरा दिखे, तो यह ठीक नहीं है। इसे अशुभ संकेत माना जाता है। मरे हुए कनखजूरे को संकट का संकेत माना जाता है। वहीं अगर कनखजूरे को आप स्वयं मारते हैं और वर्तमान में आप किसी संकट में हैं, तो इसका मतलब ये है कि आपको संकट से मुक्ति मिलने वाली है।
- कनखजूरे को राहु का रूप माना गया है, इसलिए इसे शुभ और अशुभ दोनों फल देने वाला माना जाता है। यदि आपको कनखजूरा घर की सीढ़ियों, टॉयलेट आदि में दिखे तो इसे अशुभ संकेत माना गया है। यह कुंडली में खराब राहु को दर्शाता है।
- अगर आपको घर के मंदिर में कनखजूरा दिख जाए तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। यानी जल्द ही आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है। साथ ही इससे घर में सुख-समृद्धि, धन-धान्य में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

कमेंट
कमेंट X