कब न्याय और कर्मफलदाता शनि की साढ़ेसाती से मिलेगी राहत ? जानिए कुंभ, मीन और मेष पर प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि अभी मीन राशि में गोचर कर रहे हैं जिसके कारण कुंभ, मीन और मेष राशि वालों साल 2026 में इनको इससे राहत नहीं मिलेगी। 3 जून 2027 को शनि मेष राशि प्रवेश करेंगे जिससे कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती खत्म होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनि की साढ़ेसाती का नाम आते ही लोगों के मन में डर और खौफ भर जाता है। सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं और यह राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, फिर इसके बाद अगली राशि में गोचर करते हैं। इसके अलावा शनि मात्र ऐसे एक ग्रह हैं जिसकी वजह से कई राशियों पर साढ़ेसाती और ढैय्या लगती है। साल 2026 में कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और लोगों के मन में यह सवाल पैदा हो रहा है कि इससे कब तक राहत मिलेगी। इस समय तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और आने वाले समय में शनि के राशि परिवर्तन करने से दूसरी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। शनि अभी मीन राशि में हैं जिसके कारण कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा।
साल 2026 में शनि साढ़ेसाती
आपको बता दें कि 29 मार्च 2025 को न्याय और कर्मफलदाता शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया था, जिसके कारण मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, मेष राशि पर पहला चरण और कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। इस साल शनि का राशि परिवर्तन नहीं हुआ जिसकी वजह से शनिदेव पूरे वर्ष मीन राशि में ही हैं। इस तरह से कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर पूरे साल साढ़ेसाती का प्रभाव बना रहेगा।
कब होगा शनि का राशि परिवर्तन ?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 3 जून 2027 को शनि मीन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन करने से कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। इससे कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। इस तरह से कुंभ राशि वालों को काफी राहत मिलेगी। इसी के साथ मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण भी शुरू होगा। इस तरह से एक राशि वालों राहत मिलेगी और दूसरी पर अगला चरण शुरू होगा।
साप्ताहिक राशिफल (07 से 13 सितंबर): 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानें करियर, धन और प्रेम का हाल
मीन राशि वालों पर प्रभाव
शनि के मेष राशि मे गोचर करने से मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू होगा। लेकिन इस दौरान 20 अक्तूबर 2027 को शनि के वक्री होने से यह दोबारा मीन राशि में लौट आएंगे। इससे साढ़ेसाती में बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में 23 फरवरी 2028 को पूरी तरह से मेष राशि में पूरी तरह से बदलाव देखने को मिलेगा और मीन राशि पर साढ़ेसाती पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
मेष राशि वालों पर प्रभाव
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती का सबसे लंबा दौर चलेगा। शनि के मेष राशि में गोचर करने से साढ़ेसाती का दूसरा चरण चलेगा। फिर शनि जब वृषभ राशि में होंगे तब मेष राशि वालों को राहत मिलेगी और वृषभ राशि पर साढ़ेसाती का नया चरण शुरू होगा।
धैर्यवान राशियां: मुश्किल वक्त का भी डटकर सामना करती हैं ये 3 राशियां, सहनशीलता और धैर्य है इनकी ताकत
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।