फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   sharad purnima 2026 chand kab niklega sharad purnima kheer kyon rakhte hain

शरद पूर्णिमा पर चांद कब निकलेगा और और इस रात आसमान के नीचे क्यों रखते हैं खीर ?

Fri, 23 Oct 2026 01:55 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 23 Oct 2026 01:55 PM IST
सार

25 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा है, इस रात को चांद अपनी सभी 16 कलाओं में परिपूर्ण होता है। शरद पूर्णिमा की रात को चांद की रोशनी के नीचे खीर रखने का क्या है महत्व और इस रात को कब निकलेगा चांद ?

विज्ञापन
sharad purnima 2026 chand kab niklega sharad purnima kheer kyon rakhte hain
शरद पूर्णिमा का महत्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू धर्म में आश्विन माह की पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस माह आने वाली पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा, कोजागरी और रास पूर्णिमा के नाम से जाता है। इस वर्ष शरद पूर्णिमा रविवार, 25 अक्तूबर को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस रात को चंद्रमा अपनी पूर्ण यानी 16 कलाओं से परिपूर्ण होताा है और इसकी किरणों से अमृततुल्य रोशनी निलकती है जो बहुत ही शुभ और फलदायी होती है। वहीं एक दूसरी मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों की पूजा और सेवा से प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। वहीं, शरद पूर्णिमा पर भगवान श्रीकृष्ण रासलीला करते हैं जिसके कारण से इसे रास पूर्णिमा कहते हैं। शरद पूर्णिमा पर खुले आसमान के नीचे खीर रखने की मान्यताएं है। इस रात को चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा की रात को कब निकलेगा चांद और खीर क्यों रखते हैं समेत कई जानकारियां। 

विज्ञापन


शरद पूर्णिमा 2026 की तिथि, पूजा मुहुर्त और चंद्रोदय का समय 
द्रिक पंचाग के अनुसार, इस वर्ष शरद पूर्णिमा का त्योहार 25 अक्तूबर 2026 को है। ऐसे में आइए जानते हैं, शरद पूर्णिमा की प्रमुख तिथियां और मुहूर्त। 

  • पूर्णिमा तिथि की शुरुआत- 25 अक्तूबर को सुबह 11:55 मिनट से
  • पूर्मिमा तिथि का समापन-  26 अक्तूबर को सुबह 09 : 41 मिनट तक
  • चंद्रोदय का समय- करीब शाम 5:00 मिनट 
  • शरद पूर्णिमा पर शुभ योग- रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग
  • रवि योग सुबह 6:28 मिनट से शाम 7:22 मिनट तक
  • सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 7: 22 मिनट से सुबह 6: 29 मिनट तक
  • शरद पूर्णिमा पर कोजागर पूजा- रात 11 : 40 से 12:31 मिनट तक
  • शरद पूर्णिमा पर खीर रखने का समय- रात करीब 8 बजे 

शरद पूर्णिमा पर चांद कब निकलेगा ?
शरग पूर्णिमा पर चांद के दर्शन और पूजा का विशेष महत्व होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार शरद पूर्णिमा पर चांद करीर 5 के आसपास निकलेगा। लेकिन देश के अलग-अलग जगहों पर चांद के निकलने के समय में थोड़ा अंतर रह सकता है 

विज्ञापन


शरद पूर्णिमा पर क्यों रखते हैं आसमान के नीचे खीर ?
शरद पूर्णिमा की रात खुले आसमान के नीचे खीर रखने की मान्यता है और इस दिन चंद्रमा के दर्शन-पूजन का भी विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात को चांद की किरणों में अमृततुल्य तत्व मौजूद होता है। ऐसे में खीर में चांद की किरणें पड़ती हैं और उसमें अमृत प्रवेश होता है। फिर इस खीर को अगले दिन प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोजागरी पूजा 2026: 25 या 26 अक्तूबर कब होगी बंगाली लक्ष्मी पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, विधि और धार्मिक महत्व

शरद पूर्णिमा 2026: 25 या 26 अक्तूबर किस रात खुले आसमान में रखें खीर? जानें सही समय और नियम

शरद पूर्णिमा 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये खास उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed