सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Venus Transit 2026 On 06 February In Kumbh Rashi Know Impact On Leo Zodiac Signs

Venus Transit 2026: धन और सुख के दाता शुक्र का कुंभ राशि में गोचर, जानिए सिंह राशि पर प्रभाव

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 10 Feb 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Venus Transit 2026: 

Venus Transit 2026 On 06 February In Kumbh Rashi Know Impact On Leo Zodiac Signs
शुक्र गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

सौंदर्य, कला, धन, भोग-विलास और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र 06 फरवरी 2026 को शनि के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में गोचर कर चुके हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह स्त्री तत्व के ग्रह होते हैं। इसके साथ ही यह तुला और वृषभ राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। शुक्र मीन राशि में उच्च के और कन्या राशि में नीच के होते हैं। शुक्र जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर का सिंह राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा, आइए जानते हैं। 
Trending Videos



सिंह राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव
  • सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्रदेव तीसरे और दशम भाव के स्वामी होते हैं। जो अब आपके लिए सप्तम भाव में गोचर हुए हैं।
  • शुक्र का सप्तम भाव में गोचर करने से आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं। 
  • करियर के क्षेत्र में नए-नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। इसके साथ आपको कई तरह की नई संभावनाएं मिलेंगी। 
  • जो लोग किसी तरह के व्यापार में साझेदार हैं उनको उनको अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। आपकी आय में वृद्धि होगी। 
  • इस दौरान धन कमाने के अवसरों में वृद्धि होगी और अपने पैसों की बचत करने में आपको कामयाबी मिलेगी। 
  • पार्टनर संग अच्छा समय व्यातीत करने का अवसर मिल सकता है। आपको छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। 
  • सेहत अच्छी रहेगी और खानपान में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। 
अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
-  कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा व्यक्ति कई तरह की बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में मन नहीं लगता है।

कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed