Today Tarot Card Reading: कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग
Tarot Card Reading 17 November 2025: टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बिठाने में समस्याएं आ सकती हैं। आपको अपने करियर और काम को लेकर योजनाएं बनाने की आवश्यकता रहेगी।
विस्तार
Tarot Card Reading 17 November 2025: टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बिठाने में समस्याएं आ सकती हैं। आपको अपने करियर और काम को लेकर योजनाएं बनाने की आवश्यकता रहेगी। निवेश में मनचाहा लाभ न होने के कारण मन परेशान रहने वाला है। हालांकि, रिश्तों में भी किसी बात का तनाव हो सकता है। लेकिन स्थितियों के प्रति धैर्यवान बने रहें। व्यापार में कोई काम करने से आपका मन थोड़ा भटक सकता है। आपको शारीरिक समस्याओं को भी नजरअंदाज करने से बचना होगा। छात्रों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी और उनका मन खुश रहेगा। यदि आपने किसी दूसरे के भरोसे छोड़ा, तो वह लटक सकते हैं। कला के क्षेत्र में कोई अपडेट मिलेगा। किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। घर की शांति के लिए पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। आइए अन्य राशियों का हाल जानते हैं।
Feng Shui Tips: घर पर सकारात्मकता और धन में वृद्धि के लिए जरूर अपनाएं फेंगशुई के पांच उपाय
टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
-
द फूल
-
द मैजिशियन
-
द हाई प्रीस्टेस
-
द एम्प्रेस
-
द एम्परर
-
द हायरोफैन्ट
-
द लवर्स
-
द चेरीअट
-
स्ट्रेंथ
-
द हरमिट
-
व्हील ऑफ फॉर्च्यून
-
जस्टिस
-
द हैंग्ड मैन
-
डेथ
-
टेम्परेंस
-
द डेविल
-
द टॉवर
-
द स्टार
-
द मून
-
द सन
-
जजमेंट
-
द वर्ल्ड
Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X