राहु की अशुभता से हैं परेशान फिर जरूर करें ये मोर पंख से जुड़ा ये उपाय, दूर होंगी परेशानियां
कुंडली में राहु के अशुभता के कारण जीवन में कई तरह की बाधाएं आती हैं। इससे मानसिक अशांति, डर, बेचैनी, कार्यों में रुकावटें और रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या होता है राहु दोष
ज्योतिष में राहु को एक अशुभ और पापी ग्रह माना जाता है। यह अचानक से परिवर्तन और भ्रम करने वाला ग्रह होता है। जब किसी जातक की कुंडली में राहु कमजोर या फिर पीड़ित होता है तो व्यक्ति को भ्रम, बेचैनी, असफलता और खर्चों में वृद्धि होने लगती है। राहु के पीड़ित होने पर व्यक्ति कई बार निर्णय नहीं ले पाता है।
राहु दोष के संकेत
व्यक्ति के जीवन में अगर राहु से संबंधित कोई दोष होता है तो उसे कई तरह के संकेत मिलने लगते हैं। अशुभ राहु के प्रभाव के चलते व्यक्ति को मानसिक अशांति, डर, बेचैनी, कार्यों में रुकावटें और रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ता है। राहु दोष के कारण कोई भी कार्य आसानी से साथ पूरा नहीं होता है।
मोरपंख का ज्योतिषीय प्रभाव
भगवान श्रीकृष्ण को मोरपंख बहुत ही प्रिय होता है और यह हमेशा इनके मुकुट पर सुशोभित रहता है। इसके अलावा ज्योतिष में राहु के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए मोरपंख से जुड़ा उपाय बहुत ही कारगर होता है। घर पर मोरपंख रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव हमेशा बना रहता है। मोरपंख के इस्तेमाल जीवन में आने वाली बाधाएं कम होती है।
मोरपंख रखने के कारगर उपाय
वास्तु में मोरपंख को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का सबसे आसान और कारगर उपाय बताया गया है। जिन लोगों की कुंडली में राहु अशुभ होते हैं उनको मोरपंख से जुड़ा उपाय जरूर करना चाहिए। आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए तिजोरी में मोरपंख जरूर रखें। इसके अलावा सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए और नकारात्मक ऊर्जा को रोकने के लिए मुख्य द्वार पर मोरपंख जरूर लगाएं। बुधवार या फिर शनिवार के दिन घर पर मोरपंख लाना शुभ होता है।
Predictions: कैसे रहेंगे आपके लिए आने वाले महीने ? जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसको होगी टेंशन
Rahu Transit 2026: सावन में इन तीन राशि वालों के बदल जाएंगे दिन, राहु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
Rahu Ketu Impact: दिसंबर तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे राहु-केतु, चमकी रहेगी इनकी किस्मत
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।