फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: शाम को मुख्य दरवाजा बंद रखने की न करें गलती, जानें क्या है वास्तु के सही नियम

Tue, 18 Aug 2026 12:49 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 18 Aug 2026 12:49 PM IST
सार

Vastu Tips for Home: मान्यता है कि शाम के समय मुख्य द्वार को लंबे वक्त तक बंद रखने से घर में आने वाली शुभ ऊर्जा का प्रवाह प्रभावित हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु के सही नियम क्या है।

विज्ञापन
Vastu Tips main door evening keep door open Vastu Remedies for Home
घर के लिए वास्तु टिप्स - फोटो : AI

Main Door Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को बेहद महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। यह केवल घर में प्रवेश और बाहर निकलने का माध्यम नहीं है, बल्कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहीं से सकारात्मक ऊर्जा भी घर के भीतर आती है। खासतौर पर सूर्यास्त के आसपास का समय शुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान मुख्य दरवाजे से जुड़े कुछ नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि शाम के समय मुख्य द्वार को लंबे वक्त तक बंद रखने से घर में आने वाली शुभ ऊर्जा का प्रवाह प्रभावित हो सकता है।



Kuber Plant: मनी प्लांट नहीं धन-संपत्ति के लिए घर में रखें ये पौधा, जानें सही दिशा और जरूरी नियम

Vastu Tips main door evening keep door open Vastu Remedies for Home
शाम को मुख्य दरवाजा खुला रखना क्यों माना जाता है शुभ? - फोटो : Amar Ujala

शाम को मुख्य दरवाजा खुला रखना क्यों माना जाता है शुभ?
सनातन परंपरा में संध्याकाल को पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों के लिए विशेष माना गया है। ऐसी मान्यता है कि शाम के समय मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। इसी वजह से इस समय घर के प्रवेश द्वार को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के साथ कुछ देर खुला रखने की परंपरा भी देखने को मिलती है।

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, सूर्यास्त के समय मुख्य द्वार पूरी तरह बंद रखने से सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में रुकावट आ सकती है। वहीं लंबे समय तक दरवाजा बंद रहने को घर में नकारात्मक वातावरण और आर्थिक परेशानियों से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, ये धार्मिक और वास्तु संबंधी मान्यताएं हैं।

Vastu Tips main door evening keep door open Vastu Remedies for Home
सकारात्मक माहौल के लिए क्या करें? - फोटो : adobe stock

सकारात्मक माहौल के लिए क्या करें?
सूर्यास्त के समय वातावरण में बदलाव होने की बात वास्तु में कही गई है। ऐसे में घर की खिड़कियां और मुख्य द्वार कुछ समय के लिए खोलने की सलाह दी जाती है, ताकि घर में ताजी हवा और प्रकाश का प्रवेश हो सके। इससे घर का वातावरण हल्का, शांत और सकारात्मक बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips main door evening keep door open Vastu Remedies for Home
मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक - फोटो : freepik

मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक
शाम के समय मुख्य दरवाजे के पास दीपक जलाने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। धार्मिक मान्यता है कि दीपक की रोशनी घर से अंधकार और नकारात्मकता दूर करती है तथा मां लक्ष्मी के स्वागत का प्रतीक मानी जाती है। आप चाहें तो मुख्य द्वार के आसपास साफ पानी या गंगाजल का छिड़काव भी कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Vastu Tips main door evening keep door open Vastu Remedies for Home
इन बातों का रखें विशेष ध्यान - फोटो : freepik

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
घर का प्रवेश द्वार हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए। दरवाजे के आसपास कूड़ा, जूते-चप्पलों का बिखराव या अनावश्यक सामान रखने से बचें। शाम के समय मुख्य द्वार के आसपास पर्याप्त रोशनी रखना भी अच्छा माना जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, स्वच्छ, सुंदर और प्रकाशयुक्त प्रवेश द्वार घर में सकारात्मकता और समृद्धि का वातावरण बनाने में सहायक होता है।

Love vs Attachment: प्रेम है या मोह? श्रीमद्भगवद्गीता की इन सीखों से समझें रिश्ते में छिपा असली फर्क


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed