फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   tulsi vastu tips know the right place at home for increase positive energy

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर पर कहां-कहां तुलसी का पौधा लगा सकते हैं, जानिए नियम

Tue, 04 Aug 2026 07:18 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 04 Aug 2026 07:18 PM IST
सार

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर तुलसी को पौधा अगर सही दिशा में लगाए तो जीवन में सुख-समृद्दि और संपन्नता आती है। 

विज्ञापन
tulsi vastu tips know the right place at home for increase positive energy
तुलसी से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय और पवित्र माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी तुलसी का विशेष स्थान होता है। वास्तु के अनुसार अगर तुलसी के पौधे को घर पर नियमों के अनुसार लगाया जाए तो इससे घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है। आइए जानते हैं घर पर तुलसी के पौधे को लगाने का सही तरीका और नियम। 
विज्ञापन


तुलसी का पौधा 
हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी में मां लक्ष्मी का स्वरूप होता है और भगवान विष्णु को तुलसी का पौधा बहुत प्रिय होता है। ऐसे में रोजाना घर पर इस पौधे की पूजा करने से सकारात्मकता आती है जिससे घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है। 
विज्ञापन


ईशान दिशा में तुलसी का पौधा 
वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर-पूर्व की दिशा बहुत ही शुभ और पवित्र मानी जाती है। इस दिशा को ईशान कोण के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाना सबसे शुभ और अच्छी दिशा मानी जाती है। इससे घर में हमेशा भगवान का आशीर्वाद और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा रखना बहुत ही शुभ और अच्छा माना जाता है। वास्तु के अनुसार, इससे नौकरी बिजनेस में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। पैसो से जुड़ी परेशानियां भी खत्म हो जाती हैं। 

पूर्व दिशा 
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर किसी कारण से घर की उत्तर-पूर्व या फिर उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना संभव ना हो तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में लगाया जा सकता है। इससे घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है और घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और संतुलन अच्छा रहता है। 

तुलसी का पौधा आंगन या फिर बालकनी में 
अगर किसी कारण उपयुक्त दिशा में तुलसी का पौधा न लगा पाएं दो बालकनी या फिर आंगन में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। इससे भी घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है। 


घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा
घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा लगाना भी बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। इससे घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक ऊर्जा दूर भागती है। 

Lucky Zodiac: अगस्त से अक्तूबर तक इन चार राशि वालों के लिए समय रहेगा लकी, भाग्य देगा पूरा साथ

Vastu Tips: नया फ्लैट खरीदते समय ध्यान रखें ये जरूरी वास्तु नियम, मिलेगा सकारात्मक ऊर्जा का साथ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed