सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for house and main gate allways keep these five auspicious things near the door

Vatu Tips: घर पर सकारात्मक ऊर्जा, धन-दौलत और खुशहाली के लिए जरूर होनी चाहिए घर के दरवाजे पर ये 5 चीजें

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 25 Jun 2026 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिन घरों के मुख्य दरवाजे पर शुभ चीजें होती हैं, वहां पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है। 

vastu tips for house and main gate allways keep these five auspicious things near the door
मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु उपाय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

वास्तु में घर का मुख्य दरवाजा सबसे अहम और सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश वाला स्थान होता है। वास्तु के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे से सबसे ज्यादा अच्छी और सकारात्मक ऊर्जा, शांति, वैभव और सुख-समृद्धि का प्रवेश होता है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुधरा और सजा कर रखना चाहिए। वास्तु के जानकारों के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर अगर कुछ वास्तु से अनुरूप चीजें रखी जाती है तो सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।


घर पर जल से भरा कलश
हिंदू धर्म में कलश को बहुत ही शुभ और पवित्र चीज माना जाता है। धार्मिक मान्ताओं के अनुसार कलश सुख, संपन्ननता और समृद्दि का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे के पास एक छोटा जल से भरा कलश हमेशा रखें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य दरवाजा पर तोरण द्वार
हिंदू धर्म में किसी भी धार्मिक अवसर या अनुष्ठान में तोरण द्वार लगाने की परंपरा है। तोरण द्वार शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में जिन घर के मुख्य दरवाजे पर आम, अशोक या फूलों के वंदनवार लगा हुआ होता है वहां पर सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। लेकिन समय-समय पर इस वंदनवार को बदल लेना चाहिए। 
विज्ञापन

Money Plant: क्या मनी प्लांट चोरी करके लगाने से होता है अधिक लाभ? जानें क्या कहते हैं वास्तु शास्त्र के नियम

मुख्य द्वार पर रंग
घर के मुख्य द्वार का रंग बहुत कुछ कहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार का रंग हल्का होना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि घर के मुख्य दरवाजे का रंग अगर हल्के रंग का होता है वहां पर सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। 

मुख्य द्वार पर गणेश जी प्रतिमा
शास्त्रों में भगवान गणेश को विध्नविनाश माना जाता है। यानी जिन कामों अगर बार-बार बाधाएं आती हैं तो भगवान गणेश के मंत्रों का जाप और पूजा करने से विध्न दूर हो जाते हैं। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा जरूर लगवाएं। इससे घर में विध्न दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का वास होता है। 

पौधे
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पौधों में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने की बहुत ज्यादा शक्ति होती है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर तुलसी, मनी प्लांट या जेड प्लांट के पौधे जरूर लगाएं। इससे घर में शुभता का प्रवेश होता है और जीवन में सुख-सुविधाओं का वास होता है। 
 

July Predictions 2026: कैसा रहेगा आपके लिए जुलाई का महीना ? पढ़ें मेष से मीन तक की कुछ बड़ी भविष्यवाणियां

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में सुख-समृद्धि और धन लाभ के लिए करना चाहिए ये 5 उपाय


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed